औरैया 11 फरवरी *मतदान केन्द्रों पर तैयारियों में जुटे कर्मचारी*
*कंचौसी,औरैया* जिले में बीस फरवरी को होने वाले तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान केन्द्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतदाताओं और मतदान कर्मियों को सभी सहूलियत मुहैया हो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी जुट गए हैं। कस्बे के मानस इंटर कालेज ढिकियापुर और नौगवा मतदान केन्द्रों में साफ सफाई पेयजल सुरक्षा बल और स्टाफ के ठहरने आदि के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। मानस इंटर कालेज में आने वाला सुरक्षा बल कैंप भी करेगा। इसके लिए विधालय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। आचार संहिता लागू होने के बाद भी प्राथमिक विद्यालय कंचौसी बाजार में दीवार पर छपे विज्ञापन को नहीं हटाया गया था जिसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप शुक्ला ने शुक्रवार को पुतवा दिया।
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,