औरैया 10 जनवरी *आवारा मवेशी व बरसात से किसानों की फसलें हो रही बर्बाद*
*औरैया।* जनपद के विभिन्न कस्बों की गलियों में इधर से उधर भटकते हुए सांड और गायें देखी जा सकती हैं। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि योगी सरकार कुछ नहीं कर सकती है, और योगी सरकार पर कई प्रकार के सवाल उठाए जा रहे हैं। ना ही गौशाला में इनके ठहरने का स्थान है, और ना ही खाने के लिए चारा। ऐसी अनेक प्रकार की असुविधाएं हो रही हैं। किसान आवारा पशुओं से तंग होता जा रहा है। कई किसानों के तो पूरेके पूरे खेत चर गये है। कई किसानों के तो खेत तहस-नहस कर डाले। किसानों ने बे मौसम बरसात एवं आवारा मवेशी से परेशान होने को लेकर अपनी व्यथा बताई है।
औरैया के अलावा कस्बा दिबियापुर, बेला, बिधूना, एरवाकटरा, अछल्दा, फफूंद, अजीतमल, बाबरपुर व अयाना आदि की गलियों में इधर से उधर भटकते हुए सांड व गायें किसानों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि डीएम साहब के नियमों कि धज्जियां उड़ाई जा रही है व आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते कई प्रकार के सवाल उठाए जा रहे हैं। ना ही गौशाला में इनके ठहरने का स्थान है, और ना ही खाने के लिए चारा। ऐसी अनेक प्रकार की असुविधाएं हो रही हैं। किसान आवारा पशुओं से तंग होता जा रहा है। कई किसानों के तो पूरे के पूरे खेत चट हो गये वही कई किसानों के तो खेत तहस-नहस कर डाले, तथा किसानों के हुए नुकसान की भरपाई कराए जाने के लिए किसानों ने आवाज उठाई है। किसान हमारे देश का अन्नदाता होता है। इन समस्याओ का निदान हो जाने से किसान खुशाल बन सकता है। भले ही पशु आश्रय स्थल बन गए हों लेकिन बावजूद इसके अभी भी आवारा पशु किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। जिले के विभिन्न ग्रामीणांचलों के गांवों में आवारा मवेशी से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि धान,आलू लाहा व सरसों की फसल बेमौसम बारिश में पूरी तरीके से तबाह हो रही हैं। कई बार अवगत कराने के बाद भी अधिकारियों ने ना तो आकलन किया और ना ही कोई मदद दी गई। किसानों ने कर्जा लेकर गेहूं की फसल की बुवाई की है, और अन्ना मवेशी किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। कई बार अन्ना पशुओं के विषय में अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन सुनवाई न होने के कारण नाराज आसपास गांव के किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए नाराजगी प्रकट की है। विकासखंड हरैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानपुर के किसान विनोद त्रिशरण, ग्राम पंचायत शहवदिया के किसान ठाकुर जयपाल सिंह, पूर्वा मल्लाहन बिरिया के किसान खुशीराम निषाद, व नरायनपुर औरैया निवासी किसान लाखन सिंह राजपूत ने संवाददाता को अपना दुःखड़ा सुनाया। किसानों का कहना है कि बेमौसम बरसात से उनकी फसल तबाह हुई है। इसके साथ ही आवारा मवेशियों ने फसल को चौपट कर दिया है। प्रशासन को उन्हें मुआवजा दिलाना चाहिए। किसानों का कहना है कि चुनाव के नजदीक किसानों की नाराजगी कहीं न कहीं सरकार पर भी भारी पड़ सकती है।

More Stories
लखनऊ 29अगस्त 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 * “ऑपरेशन जनसुनवाई” शुरू – अब थाने के चक्कर खत्म, कप्तान के दरबार में होगा तुरंत इंसाफ*
अमेठी 29अगस्त 26*नर्सिंग छात्रा की मौत में प्रधानाचार्य-वार्डन पर एफआईआर*