September 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 06 दिसम्बर *शिकायत पर जेई की लगाई फटकार, जांच के आदेश*

औरैया 06 दिसम्बर *शिकायत पर जेई की लगाई फटकार, जांच के आदेश*

औरैया 06 दिसम्बर *शिकायत पर जेई की लगाई फटकार, जांच के आदेश*

*रुरुगंज,औरैया।* सोहनी विद्युत उपखंड के अंतर्गत ग्राम रुरुकला में कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे राज्यमंत्री से आधा सैकड़ा से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं ने शिकायत करते हुए कहा कि सोहनी विद्युत उपखंड पर तैनात अधिकारी वीरपाल सिंह द्वारा गाव के 28 लोगो पर गलत तरीके से विद्युत चोरी के थाना में मामला दर्ज कराए गए है। ग्रामीणों ने जेई पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना जांच के लाइनमैन के कहने पर इन लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, पीड़ित 28 लोगो मे कुछ लोग ऐसे है जिनके घर मे अभी तक बिजली नही है और वह लोग मोमबत्ती के सहारे ही जीवन यापन करते है। राज्यमंत्री द्वारा मौके पर उपखंड अधिकारी को बुलाया गया और पीड़ितों पर कार्रवाई के बारे में जानकारी की गई, जेई पर कार्रवाई की बजह न बता पाने राज्यमंत्री नाराज हो उठे और जमकर फटकार लगाते हुए शासन से शिकायत किये जाने की बात कही। इस दौरान राज्यमंत्री द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया, और मामले की जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की बात कही गई। इस सम्बंध में पूछे जाने पर राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि अधीक्षण अभियंता को मामले की जांच कराकर कार्रवाई के लिए बोल दिया गया है, उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों पर भी कोई कार्रवाई नही की जाएगी।

Taza Khabar