औरैया 06 अक्टूबर *रावण के पुतले का दहन होते ही जय श्री राम के जय घोष से गुंजाये मान हुआ नगर*
*फफूँद,औरैया।* फफूँद नगर की ऐतिहासिक रामलीला मैदान में बुधवार को रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामलीला का आयोजन पूर्व कृषी राज्य मंत्री लाखन सिह राजपूत, सेठ प्रेम चन्द्र राजपूत, महावीर राजपूत ने किया। जिसके वाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान, राम का किरदार निभाने वाले ने धनुष से तीर निकालकर रावण का दहन किया। कई फीट ऊंचा बनाया गया रावण का पुतला कुछ ही मिनटों में धूं-धूं कर जल उठा। और पंडाल सहित पूरे नगर में जय श्री राम के नारे के साथ गुंजायमान होगया। इस मौके पर अध्यक्ष मानवेन्द्र पोरवाल, बउआ शुक्ला,ओम बाबू तिवारी,मनोज दुबे सहित रामलीला कमेटी के लोग मौजूद रहे। मेला सुबह से शुरू होकर देर रात्रि तक चलता रहा।

More Stories
कौशाम्बी9मई26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का किया शिलान्यास*
कौशाम्बी9मई26*संगम हीरो बाइक एजेंसी में लगी आग,मची अफरा-तफरी लाखों का जला सामान*
लखनऊ9मई26*होर्डिंग लगवा रहे भाजपा नेता को गोली मारी गई, आरोपी हिरासत में*