May 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 03 सितम्बर *तहसील सभागार बिधूना में आयोजित हुआ संपूर्ण तहसील दिवस*

औरैया 03 सितम्बर *तहसील सभागार बिधूना में आयोजित हुआ संपूर्ण तहसील दिवस*

औरैया 03 सितम्बर *तहसील सभागार बिधूना में आयोजित हुआ संपूर्ण तहसील दिवस*

तहसील दिवस बिधूना में आज दिनांक 03 सितंबर 2022 शनिवार को तहसील दिवस में जिलाधिकारी औरैया प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक चारू निगम की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने जनता की जो भी समस्याएं व शिकायतें हैं, संबंधित अधिकारी त्वरित कार्यवाही करते हुए समय सीमा के अंतर्गत उसका गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी विवादों राजस्व, भूमि विवाद संबंधित मामलों को विशेष प्राथमिकता देते हुए समुचित निस्तारण कराएं जाने के निर्देश दिए, सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इसमें कोई भी शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाधान दिवस पर जो भी शिकायतें प्राप्त हुई है। संबंधित विभाग उसे प्राप्त कर एक सप्ताह के अंदर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं साथ ही संबंधित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि एक ही शिकायत के लिए फरियादी को बार-बार न आना पड़े अधिकारी सुनिश्चित करें, साथ ही सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी विभाग की लंबित प्रकरण संज्ञान में आया तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी लवलीत कौर, क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह, डीवाईएसपी भरत पासवान सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी गण अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।