औरैया 03 अप्रैल *अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की मासिक बैठक संपन्न*
*बिधूना,औरैया।* अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद औरैया का एक शिष्टमंडल ने थानाध्यक्ष दिबियापुर शशि भूषण मिश्रा जी से मिला और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। जिसमें संगठन के संरक्षक राजेश कुमार अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य अरुण त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य संगठन के जिला अध्यक्ष पंडित ब्रज किशोर तिवारी व जिला कोषाध्यक्ष विवेक दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे। इसके बाद यह सभी लोग बिधूना में होने वाली अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की मासिक बैठक में पहुंचे, जहां रामबाबू मिश्रा की अध्यक्षता में संगठन की बैठक हुई। इसका संचालन जिला अध्यक्ष पंडित ब्रज किशोर तिवारी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन आदर्श मिश्रा रहे, तथा संरक्षक मंडल में अरुण त्रिपाठी व शिव कुमार दुबे उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुशील दुबे , जिला उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी, दिबियापुर नगर के अध्यक्ष रवि तिवारी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण मिश्रा, युवा मोर्चा के जिला संयोजक आशुतोष तिवारी, जिला सचिव योगेंद्र तिवारी एवं रानू पांडे , बिधूना के तहसील अध्यक्ष आदेश तिवारी, एरवाकटरा के ब्लॉक अध्यक्ष विनय मिश्रा, युवा मोर्चा के जिला सचिव मनीष मिश्रा आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष पंडित ब्रज किशोर तिवारी ने सभी ब्राह्मण बंधुओं को संगठन के बारे में जानकारी दी , और कहा शीघ्र ही जिले में एक विशाल परशुराम की मूर्ति लगाई जाएगी। इसके अलावा संगठन को निचले स्तर तक पहुंचाने के लिए सभी से प्रयास करने की अपील की, और कहा सभी लोग सहयोग करके। संगठन को ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाएं। बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षण त्रिपाठी ने संगठन के विस्तार हेतु अनेक सुझाव दिए , और कहा हमें संगठित रहना चाहिए। वही शिव कुमार दुबे ने कहा की समस्त पदाधिकारियों को अपनी कार्यशैली ऐसी बनानी चाहिए, जिससे समाज में संदेश जाए। जिला सचिव रानू पांडे ने कहा हमें अपना आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए, और संगठित होने का प्रयास करना चाहिए। वही एरवाकटरा के ब्लॉक अध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों से संगठन में जुड़ने के लिए मुहिम तेज करने के लिए कहा, वही संगठन के कोषाध्यक्ष विवेक दीक्षित ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए कोष की आवश्यकता होती है। अतः हमें छोटे-छोटे कोष बनाने चाहिए , जिससे संगठन सुचारू रूप से चल सके। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला ने कहा ने कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को मेहनत करनी पड़ेगी, और संगठन के वरिष्ठ लोगों को युवाओं का उत्साह वर्धन करना चाहिए, वही सचिव योगेंद्र तिवारी ने कहा की संगठन बढ़ाने के लिए समस्त पदाधिकारी जन संपर्क करें। युवा मोर्चा के जिला सचिव मनीष दीक्षित ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जनता तक संपर्क बढ़ाया जाए वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे ने कहा कि हमें इकाई के रूप में काम करना चाहिए, और हमें एक दूसरे की टांग खींचने से बचना चाहिए। वहीं जिला मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण मिश्रा ने कहा की समस्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें। जन संपर्क करके संगठन को आगे बढ़ाएं। आज की बैठक में डॉक्टर अभिनंदन त्रिपाठी, सचिन पाठक, निरंजन मिश्रा, प्रधान मुकेश कुमार, ऋषभ तिवारी, सूरज तिवारी , देवेश कुमार दुबे , नितिन तिवारी, बटेश्वर नाथ मिश्रा, आलोक द्विवेदी, प्रेमचंद तिवारी, अशोक कुमार , विक्रम तिवारी, अभिषेक द्विवेदी , अंश द्विवेदी , अवनीश तिवारी , राघव त्रिवेदी , अमन त्रिवेदी , गिरीश दुबे , प्रमोद तिवारी व मनीष कुमार त्रिवेदी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर11मई26*पनकी पुलिस ने तमंचा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
लखनऊ11मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
भागलपुर11मई26*डीएम एवं एसएसपी ने सहयोग शिविर को लेकर की बैठक*