औरैया 01 सितम्बर *राजस्व विभाग की अनदेखी कर उखाडी खुट्टियां दी धमकी मुकदमा दर्ज*
*तहसील बिधूना क्षेत्र के ग्राम नगला हिरमी में विपक्षियों ने घटना को दिया अंजाम*
*एरवाकटरा,औरैया।* तहसील बिधूना थाना एरवाकटरा क्षेत्र के ग्राम हिरमी निवासी एक किसान ने थाना एरवाकटरा में विपक्षीगणों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी है। जिसमें उसने कहा है कि उसने विगत दिनों उपजिलाधिकारी को नामजद लोगों के खिलाफ खेत पर कब्जा कर लिए जाने का वाद दायर किया था। जिस पर उपजिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व निरीक्षक द्वारा पैमाइश के बाद पत्थर की खुट्टियां लगवा दी गई थी। जिन्हें विपक्षीगणों ने उखाड़ दिया है। विरोध करने पर विपक्षीगणों ने पीड़ित के साथ वाद-विवाद व गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस ने नामजद विपक्षीगणों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के ग्राम नगला हिरमी निवासी विशाल कुमार पुत्र राजीव कुमार ने थाना एरवाकटरा में तहरीर देते हुए बताया कि उसका खेत हिरमी गांव के पास भूमि संख्या 471 रखवा 0.2230 हैक्टेयर है। जोकि राजस्व टीम के द्वारा 17 अगस्त 2022 को प्रार्थी के सामने नापतौल करके पत्थर की लगाई गई थी , लेकिन 28 अगस्त 2022 को शाम करीब 5 बजे विपक्षीगण सुरेंद्र पुत्र प्रयागपाल , मोहित कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल , अवधेश पुत्र प्रयागपाल निवासीगण नगला सरदार हिरमी व जवरसिंह पुत्र बालक राम निवासी उपरोक्त तथा इंद्रेश पुत्र किशनपाल निवासी नगला रामसिंह समायन आदि लोगों द्वारा पत्थर की गढी खुट्टियों को उखाड़ दिया गया। प्रार्थी जब मौके पर पहुंचा तो वह लोग गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आगे कहा कि सुरेंद्र पुत्र प्रयागपाल के पास लाइसेंसी बंदूक है , जिसकी हनक हमेशा दिखाता रहता है। प्रार्थी बहुत ही भयभीत है। विपक्षीगणों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जाए। आगे कहा कि 17 अगस्त 2022 को राजस्व निरीक्षक ने पक्की मेड़बंदी के साथ पत्थर गढी करवाई थी। 22 अगस्त 2022 को पत्थर गढ़ी का आदेश पारित हो चुका है। थाना पुलिस ने उपरोक्त नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि विपक्षीगणों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

More Stories
महोबा26जून26*चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर ने फिर पहनी शाही शान, ड्योढ़ी महल बना भव्य हेरिटेज होटल
महोबा 26जून26*चरखारी के भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों में गहराया पेयजल संकट, ‘हर घर जल’ योजना पर उठे सवाल
सुल्तानपुर26.06.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन में 2 अभियुक्त गिरफ्तार