घटना राजस्थान के ओसियां की है…*
ओसिया11अक्टूबर25*लड़की ने घर से बैग उठाया और पुलिस सिक्योरिटी में नारी निकेतन चली गई !!
इस लड़की ने बंगलुरू में पढ़ाई के दौरान मां–बाप की सहमति से बॉयफ्रेंड से लव मैरिज की, लेकिन 2 साल से घर पर थी। अब इसने कंप्लेंट करके घरवालों पर बंधक बनाकर रखने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस टीम घर आई और इसे घर से नारी निकेतन ले गई। फिर कोर्ट में बयान होंगे। बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।
कुछ वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लड़की लिव इन में रहने चली गई और बॉयफ्रेंड मुस्लिम है। पिता ने स्पष्ट किया है कि लड़की पहले ही शादी कर चुकी थी और लड़का हिंदू है। वो घर में ठीक रह रही थी। पिता को भी नहीं पता कि अचानक बेटी के मन में क्या आया और पुलिस से उन्हीं के खिलाफ शिकायत कर दी। चूंकि लड़की बालिग है, इसलिए कानून और घरवाले बेबस हैं।

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*