घटना राजस्थान के ओसियां की है…*
ओसिया11अक्टूबर25*लड़की ने घर से बैग उठाया और पुलिस सिक्योरिटी में नारी निकेतन चली गई !!
इस लड़की ने बंगलुरू में पढ़ाई के दौरान मां–बाप की सहमति से बॉयफ्रेंड से लव मैरिज की, लेकिन 2 साल से घर पर थी। अब इसने कंप्लेंट करके घरवालों पर बंधक बनाकर रखने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस टीम घर आई और इसे घर से नारी निकेतन ले गई। फिर कोर्ट में बयान होंगे। बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।
कुछ वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लड़की लिव इन में रहने चली गई और बॉयफ्रेंड मुस्लिम है। पिता ने स्पष्ट किया है कि लड़की पहले ही शादी कर चुकी थी और लड़का हिंदू है। वो घर में ठीक रह रही थी। पिता को भी नहीं पता कि अचानक बेटी के मन में क्या आया और पुलिस से उन्हीं के खिलाफ शिकायत कर दी। चूंकि लड़की बालिग है, इसलिए कानून और घरवाले बेबस हैं।
More Stories
हाथरस18अक्टूबर25* व्यापारी से लूट का प्रयास हुआ। पुलिस ने ओमवीर सिंह और सूर्यदेव को गिरफ्तार किया
वाराणसी18अक्टूबर25*धनतेरस पर मां स्वर्ण अन्नपूर्णा की एक झलक पाने के लिए दूर दराज के भक्तों का काशी पहुंचना आरंभ हो गया
बाँदा18अक्टूबर25*हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 02 अभियुक्तों को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।