उदयपुर15दिसम्बर*राज्य सरकार की प्रथम प्राथमिकता गरीबाें की मदद करना है–डाँ परमार
खेरवाडा, 15 दिसम्बर ।पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री व वर्तमान विधायक डाँ दयाराम परमार ने कहा कि राज्य की काँग्रेस सरकार की प्रथम प्राथमिकता गरीब,असहाय लाेगाें की मदद एवं सेवा करना है ।
डाँ परमार आज बुधवार काे उपखण्ड खेरवाडा की पंचायत समिति खेरवाडा की ग्राम पंचायत ब्राहमण बराेठी में आयाेजित प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर में मुख्य अतिथि के पद से बाेल रहे थे । उन्हाेने ने कहा कि सरकार की मंशा है की प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर द्वारा सरकार की विभिन्न
जनकल्याणकारी याेजनाओं का लाभ गरीब व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके ।
डाँ परमार ने शिविर में 14 आवासीय स्वीकृति,26 पेन्शन पीपीओ,42 आवासीय पट्टे,46 जाेब कार्ड,7 जन्म,8 मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किये । आठ किसानाें की खेत की मिट्टी जाँच प्रमाण पत्र,राजस्व विभाग के दाे बंटवारा,शुद्धीकरण 70,नामान्तरकरण,5 रास्ते के प्रकरण,35 सीमा ज्ञान,40 राजस्व रिकार्ड की 40 प्रतिलिपि ,77 जन्म,3 मृत्यु प्रमाण पत्र व पालनहार स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण किये । यह जानकारी शिविर प्रभारी प्रमाेद सीरवी ने दी ।
शिविर की अध्यक्षता शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी ने की । मुख्य अतिथि विधायक डाँ दयाराम परमार, विशिष्ट अतिथि प्रधान पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा,पूर्व सरपंच नानजीराम लट्टा थे ।
इस अवसर पर स्थानीय सरपंच आशा देवी गरासिया,उप सरपंच निरंजन लट्टा,ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा,तहसीलदार घनश्याम,विकास अधिकारी संजय चरपाेटा,पूर्व प्रधानाचार्य लक्ष्मण भगाेरा,वीरेन्द्रसिंह गरासिया,महासचिव दिनेश मीणा,किशाेर भगाेरा,बाबूलाल खराडी सरपंच हींका , नानसिंह गरासिया,वार्ड पंच धनराज कटारा,ईश्वसिंह गरासिया,साकरचन्द लट्टा, लक्ष्मण सिंह राठाैड भाखरा ,सुन्दरलाल,खुमानसिंह कलासुआ सहीत अधिकारी,कर्मचारी उपसि्थत थे ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी9मई26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का किया शिलान्यास*
कौशाम्बी9मई26*संगम हीरो बाइक एजेंसी में लगी आग,मची अफरा-तफरी लाखों का जला सामान*
लखनऊ9मई26*होर्डिंग लगवा रहे भाजपा नेता को गोली मारी गई, आरोपी हिरासत में*