उदयपुर01अप्रैल*निर्माणाधीन विकास कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करे-डां परमार
सेमारी,1अप्रले । विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ दयाराम परमार ने कहा कि अधिकारी निर्माणाधीन विकास कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करें ।
डाक्टर परमार आज उदयपुर जिले की पंचायत समिति सेमारी के सोमकमला अम्बा के बैकवाटर संगमेश्वर भोराई में 30 करोड़ रुपयों की लागत से निर्मित होने वाले पुल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए । उन्होंने ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र खेरवाड़ा में जो विकास के कार्य हो रहे उसकी गुणवत्ता का तथा निर्धारित समय पर कार्य पुरा करें ।
उदयपुर से डूंगरपुर जोड़ने वाले इस पुल की 245 मीटर लम्बाई वह सात मीटर ऊंचाई पर प्रस्तावित है । इस पुल का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद उदयपुर से डूंगरपुर आने- जाने वालों का समय कम हो जायेगा ।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विजयराम कलासुआ, ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा प्रवक्ता गणेश मीणा, ग्राम पंचायत भोराई सरपंच राकेश मीणा, सरपंच राजु मीणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य अमरसिंह, वासुदेव परमार, बाबूलाल शर्मा, अधिकारी, ग्रामीण उपस्थित थे ।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*