इटावा09अप्रैल*अज्ञात बुजुर्ग के शव को इटावा कोतवाल टी पी वर्मा चौकी इंचार्ज इमरान फरीद ने दिया कंधा
इटावा- चैत्र नवरात्रों के पावन दिन चल रहे हैं. जिसके चलते शहर क्षेत्र में स्थित काली वाहन मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने मंदिर में आते हैं।
आज प्रभारी निरीक्षक को जानकारी मिली कि अज्ञात एक अज्ञात का शव थाना क्षेत्र कोतवाली अंतर्गत आने वाले काली वाहन मंदिर के मुख्य द्वार पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी टीपी वर्मा मय फोर्स के काली वाहन मंदिर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी टीपी वर्मा ने शव के लिए विधिवत रूप से इस्तेमाल होने वाले सामान को मंगवाया और शव वाहन को बुलाकर कोतवाल और टीटी चौकी प्रभारी इमरान फरीद ने कंधा देकर शव को मृतक के घर एसडी फील्ड के लिए रवाना किया। पुलिस ने मृतक की पहचान प्रमोद उर्फ कुक्कू पुत्र रामस्वरूप कठेरिया निवासी एसडी फील्ड नौरंगाबाद थाना कोतवाली के रूप में हुई। पुलिस जानकारी के अनुसार मृतक के भाई पेशे से इंजीनियर हैं जो नोएडा में रहते है मृतक के परिवारीजनों ने कोतवाल टीपी वर्मा का दिल से धन्यवाद किया और इटावा पुलिस की प्रशंसा की है।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*