इटावा06नवम्बर*जिले के नए पुलिस कप्तान जय प्रकाश सिंह ने वृद्धा आश्रम में मनाई दीपावली
भर्थना में वृद्धा आश्रम में बेसहारा वृद्धों को कपड़े, उपहार, मिठाई भेंट की
(सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा)
इटावा। दीपावली त्यौहार के उपलक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा जयप्रकाश सिंह द्वारा कस्बा भर्थना में स्थित वृद्धा आश्रम में जाकर वृद्ध बेसहारों को दीपावली के उपहार स्वरूप और मिठाईयां फल इत्यादि का वितरण कर उनके साथ दीपावली की खुशियों को बांटा।
वृद्ध आश्रम में उपस्थित समस्त बुजुर्गों द्वारा इस अवसर पर प्रसन्नता जाहिर की गई और उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सर पर हाथ रखकर अपना आशीर्वाद दिया।
वृद्ध बेसहारों का आशीर्वाद पाकर एसएसपी ने प्रसन्नता व्यक्त की उन्होंने कहा कि दुनिया में मां बाप की सेवा करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। जिस घर में वृद्ध मां बाप की छाया रहती है उस घर पर भगवान का भी आशीर्वाद रहता है। सभी को मां बाप की सेवा करना चाहिए। वृद्ध आश्रम में कभी कोई ऐसा मां-बाप ना आए जिसके पुत्र मौजूद हो उन्होंने ऐसी कामना की।
उन्होंने वृद्धा आश्रम के संचालक को आश्वस्त किया कि वह किसी भी परेशानी पर तुरंत उन्हें बताएं ताकि उनकी मदद की जाए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीओ भर्थना साधू राम, पीआरओ अनुभव चौधरी भी मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 2 जुलाई 26*नियम विरुद्ध रुट पर चलने वाले ई रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*
जयपुर2जुलाई26*करण प्रोडक्शन हाउस’ एवम वायु रिकॉर्ड्स,का हुआ पोर्टफोलियो शूट ; टॉप मॉडल्स का हुआ शूट**
कौशाम्बी2जुलाई26*कृतिका केसरवानी मनौरी बाजार का नाम किया रोशन*