औरैया06नवम्बर*औरैया में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी—
*CM योगी ने औरैया में ₹280 करोड़ से निर्मित होने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास एवं ₹109 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया-*
*पारिवारिक व्यस्तता के बावजूद जनपद औरैया का विकास हो, इस भाव के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित सभी जनपदवासियों को मैं दीपावली व भैया दूज की हार्दिक बधाई देता हूं एवं हृदय से स्वागत व अभिनंदन करता हूं: UPCM योगी*
*हम धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजनों के साथ-साथ विकास की परियोजनाओं को तेजी के साथ आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।*
*आज जनपद औरैया में एक साथ लगभग ₹450 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हो रहा है: UPCM योगी*
*यह मेडिकल कॉलेज उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा देने के साथ औरैया व आसपास के जनपदों के युवाओं को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की सुविधा भी देगा।*
*बालिकाओं हेतु नर्सिंग के पाठ्यक्रम को चलाने में सुविधा होगी।*
*इससे रोजगार की भी ढेर सारी संभावनाएं आगे बढ़ेंगी: UPCM योगी*
औरैया जनपद का अपना मेडिकल कॉलेज हो, यह सपना था।
*हम प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के आभारी हैं, जिनकी अनुकंपा से ‘प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना’ के अंतर्गत आज औरैया जनपद का सपना साकार हो रहा है: UPCM योगी*

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश