आयोध्या27मई26*5 दिन पहले लगी भीषण आग,अब मदद को आगे आया समाज—विश्वकर्मा ब्रिगेड ने बढ़ाया हाथ
बेतौली गांव में पीड़ित परिवार को राहत सामग्री व नगद सहयोग
भविष्य में हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
भेलसर(अयोध्या)रुदौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेतौली में पांच दिन पहले सालिक राम विश्वकर्मा के घर पर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन व दैनिक उपयोग का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की जानकारी जब विश्वकर्मा ब्रिगेड के पदाधिकारियों को मिली, तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार विश्वकर्मा को मौके पर भेजा।शिवकुमार विश्वकर्मा ने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ मौके का सर्वे किया और बताया कि पीड़ित परिवार को भारी क्षति हुई है। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर परिवार की मदद करने का निर्णय लिया।बुधवार को सुबह विश्वकर्मा ब्रिगेड के पदाधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें खाद्य सामग्री, बर्तन एवं नगद राशि प्रदान कर राहत पहुंचाई। साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में भी हर संभव मदद की जाएगी। संगठन ने समाज के अन्य लोगों से भी आगे आकर पीड़ित परिवार की सहायता करने की अपील की। मदद करने वालों में वरिष्ठ संरक्षक पूर्व प्रधान काली प्रसाद विश्वकर्मा, शीतला प्रसाद विश्वकर्मा, जिला प्रभारी पवन विश्वकर्मा, विश्वकर्मा ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष समाजवादी नेता रुदौली पंचम के जिला पंचायत प्रत्याशी रंजीत विश्वकर्मा, जिला महासचिव अशोक विश्वकर्मा, सचिव सुनील विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी/आईटी सेल प्रभारी प्रमोद विश्वकर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गोसाईगंज रामफेर विश्वकर्मा, मंत्री दीपक विश्वकर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी मंजेश विश्वकर्मा, रुदौली नगर अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा, प्रेम यादव, अनुज तिवारी, प्रधान पद प्रत्याशी राशिद अली सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

More Stories
अलीगढ़12जुलाई26* एक मुस्लिम किशोरी के साथ किशन गोपाल वाल्मीकि और संजू वाल्मीकि ने गैंगरेप किया है.
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!