आगरा16मार्च*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ठेले वाले रेडी वालों से हो रही वसूली सहित पत्रकारों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की
…….कल सोमवार को कन्नौज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी द्वारा चाय के ठेले वाले और अन्य से वसूली की जा रही थी ,जिसका कवरेज करने पत्रकार पहुंचे थे। जिस पर वहां सिपाही उग्र हो गए और भला बुरा कहते हुए पत्रकारों को अपशब्द कहे। जिसकी शिकायत पत्रकारों ने आरपीएफ थाने पर पहुंचकर की। जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ के नशे में धुत जवानों द्वारा पत्रकारों की जमकर पिटाई की गई।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ठेले वाले रेडी वालों से हो रही वसूली सहित पत्रकारों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा करती है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के खीरी जिला संयोजक जे पी मिश्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहां है की शासन प्रशासन को वायरल वीडियोस का संज्ञान लेते हुए आरपीएफ और जीआरपी के नशे में धुत और पत्रकारों के साथ मारपीट करने वाले रेहड़ी , ठेले वालों से वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, एवं घायलों का इलाज निशुल्क कराते हुए उनके मुआवजे की व्यवस्था की जाए।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*बायसी में बुजुर्गों के सम्मान में बड़ा आयोजन*
बाँदा 25 नवम्बर 26*बाबूलाल चौराहा से निकली भक्त चरित्र कलश यात्रा, मनमोहक झांकियों ने मोहा मन*
लखनऊ 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….**