आगरा07अप्रैल24*भैंस चोर गिरोह हो रहा सक्रिय। एक के बाद एक चोरी हो रही दुधारू भैंस।
पहले लोहकरेरा फिर अटूस से खोली गई भैंस।
थाना सिकंदरा क्षेत्र के देहात इलाकों में दिन प्रतिदिन भैंसों की चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हो रहे हैं। बीती रात करीब 1:00 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटूस के विजेंद्र सिंह पुत्र भूप सिंह की दो भैंस चोरी चली गई। विजेंद्र सिंह ने बताया कि मैक्स गाड़ी से करीब आठ लोग भैंसों को चोरी करने के लिए आए थे। और एक के बाद एक भैंस चोरी कर ले गए। पीड़ित व्यक्ति ने थाना सिकंदरा में तहरीर देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। इसके अलावा इससे एक दिन पहले ही रात्रि करीब 12 और 2:00 बजे के बीच में थाना सिकंदरा के ग्राम पंचायत लोह करेरा में कलुआ उर्फ बनवारी पुत्र जल सिंह ने बताया कि मेरी दो भैंस प्लॉट पर प्लाट पर बधी हुईं थीं लेकिन जब सुबह देखा तो भैंस नहीं थीं। पीड़ित कलुआ उर्फ बनवारी ने घटना की जानकारी रुन कता चौकी में दी है। भैंस चोरी की घटना के बाद पुलिस एक्सन में है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच शुरू कर दी है दोषियों के पकड़े जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
आगरा से विजेंद्र सैनी की रिपोर्ट यूपी आजतक

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*