आगरा01अप्रैल*मेट्रो कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे एमडी , धीमी गति पर अधीनस्थों को लगाई फ़टकार
मेट्रो का काम तेजी के साथ चल रहा है। शुक्रवार को यूपी मेट्रो कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक कुमार केशव आगरा पहुंचे। यहां पर उन्होंने फतेहाबाद रोड पर चल रहे मेट्रो डिपो के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान डिपो में पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले सर्विस क्वार्टर की प्रगति जान ही, साथ ही गुणवत्ता की जांच के लिए उपयोग में लाए जा रहे मटेरियल को भी देखा। इसके बाद यूपी मेट्रो कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक कुमार केशव ने मेट्रो डिपो के कार्यशाला को भी देखा। उन्होंने अधीनस्थों से मेट्रो डिपो मेट्रो से संबंधित चल रहे अन्य कार्य की समीक्षा की और पूरी जानकारी भी ली।
मेट्रो कार्य में दिखी शिथिलता
मेट्रो डिपो पहुंचने के बाद कार्य करने चेक करने के दौरान कार्य में शिथिलता प्रतीत होने पर कुमार केशव काफी नाराज दिखाई दिए और उन्होंने अपनी नाराजगी अधीनस्थों पर भी जताई। उन्होंने फटकार लगाते हुए समय से कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी समय से काम पूरा करना है, अगर समय से काम पूरा नहीं होगा तो हम जिम्मेदार होंगे। इसलिए अधीनस्थों को डांट भी लगाना जरूरी है और समय से काम करना है यह समझाना भी जरूरी है।
अंडरग्राउंड स्टेशन व टनल का जल्द शुरू होगा काम
पत्रकारों से रूबरू होते हुए यूपी मेट्रो कॉरपोरेशन के एमडी कुमार केशव ने बताया कि जल्द ही पुरानी मंडी चौराहे पर अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन व टनल का काम शुरू होगा। इसके लिए जिस कंपनी को टेंडर हुआ है वह आज आई है। उनसे वार्ता करनी है

More Stories
कानपुर27जून26*गल्ला मंडी दीनदयाल पुरम E-4 कॉलोनी से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदिया,
महोबा २७ जून २०२६ * चरखारी में अकीदत और एहतराम के साथ ताजियों को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
पूर्णिया बिहार 26 जून 26* दसवीं को इमामबाड़ों-अखाड़ों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा ‘या हुसैन’ का नारा