आगरा 29 मई 2024* त्रिवेणी इंजीनियरिंग पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया
संवाददाता – लवकुश शर्मा की ख़ास ख़बर, न्यूज़ यूपीआजतक
आगरा 29 मई 2024* आगरा के सिकंदरा वाटरवर्क्स में पानी के शोधन प्लांट के संचालन में लापरवाही बरतने पर संचालक फर्म त्रिवेणी इंजीनियरिंग पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर आयुक्त ने सिकंदरा प्लांट का बीते पखवाड़े निरीक्षण किया था।
जलकल विभाग के सिकंदरा वाटरवर्क्स में शोधन प्लांट के संचालन में लापरवाही बरती जा रही है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने त्रिवेणी इंजीनियरिंग पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*बायसी में बुजुर्गों के सम्मान में बड़ा आयोजन*
बाँदा 25 नवम्बर 26*बाबूलाल चौराहा से निकली भक्त चरित्र कलश यात्रा, मनमोहक झांकियों ने मोहा मन*
लखनऊ 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….**