अलीगढ़17अप्रैल25*शादी से 10 दिन पहले होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास वापस आ गई है।
अलीगढ में शादी से 10 दिन पहले होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास वापस आ गई है। बुधवार को राहुल के साथ अनीता दादों थाने पहुंची। यहां पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
अनीता ने बताया- वह अपने पति के अत्याचारों और मारपीट से परेशान थी। पति बुरा बर्ताव करता था। इसी वजह से राहुल के साथ भागी। उसने हाथ जोड़कर कहा- वह अपना जीवन राहुल के साथ बिताना चाहती है।
राहुल ने पुलिस को बताया- 6 अप्रैल को सास अलीगढ़ से कासगंज पहुंची थी। वहां से बरेली, फिर बिहार के मुजफ्फरपुर। बिहार के रास्ते ही हम नेपाल बॉर्डल पहुंचे। लेकिन वहां से हम अपने आप वापस आ गए।
अनीता के पति ने कहा था कि मेरी पत्नी घर से बहुत सारे जेवर और गहने लेकर गई। अनीता ने कहा- वह अपने घर से कुछ नहीं ले गई थी। न ही पैसे और न ही जेवर। सिर्फ एक मोबाइल और 200 रुपए लेकर घर से भागी थी।
Translate post
More Stories
मुजफ्फरनगर: 23 अक्टूबर 26* मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने लगाए आरोप,
मथुरा 23 अक्टूबर 26*थाना राया पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 23 अक्टूबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।*