अलीगढ़17अप्रैल25*शादी से 10 दिन पहले होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास वापस आ गई है।
अलीगढ में शादी से 10 दिन पहले होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास वापस आ गई है। बुधवार को राहुल के साथ अनीता दादों थाने पहुंची। यहां पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
अनीता ने बताया- वह अपने पति के अत्याचारों और मारपीट से परेशान थी। पति बुरा बर्ताव करता था। इसी वजह से राहुल के साथ भागी। उसने हाथ जोड़कर कहा- वह अपना जीवन राहुल के साथ बिताना चाहती है।
राहुल ने पुलिस को बताया- 6 अप्रैल को सास अलीगढ़ से कासगंज पहुंची थी। वहां से बरेली, फिर बिहार के मुजफ्फरपुर। बिहार के रास्ते ही हम नेपाल बॉर्डल पहुंचे। लेकिन वहां से हम अपने आप वापस आ गए।
अनीता के पति ने कहा था कि मेरी पत्नी घर से बहुत सारे जेवर और गहने लेकर गई। अनीता ने कहा- वह अपने घर से कुछ नहीं ले गई थी। न ही पैसे और न ही जेवर। सिर्फ एक मोबाइल और 200 रुपए लेकर घर से भागी थी।
Translate post

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟