अब्दुल जब्बार
अयोध्या8अगस्त25*यूरिया खाद के बढ़े दाम पर बेचे जाने को लेकर एसडीएम ने अपनाया कड़ा रुख
जाँच के लिए निकले बाइक पर
भेलसर(अयोध्या)यूरिया खाद के बढ़े दाम पर बेचे जाने को लेकर एसडीएम विकास धर दुबे ने कड़ा रुख अपनाया है।
गुरुवार की दोपहर एसडीएम खाद की दुकानों पर यूरिया खाद की काला बाजारी पकड़ने के लिए बाइक से निकल पड़े।एसडीएम भेलसर और रुदौली में खाद की दुकान पर पहुंचे।दुकान पर खाद नहीं होने से काला बाजारी पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।बिना सुरक्षा व सरकारी गाड़ी के बाइक से निकले एसडीएम ने कहा कि खाद बढ़ी कीमत पर बेचने वालो पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।औचक निरीक्षण से कालाबाजारी में लिप्त दुकानदारों के चेहरों पर हवाइयां उड़ गईं।एसडीएम ने बताया कि मुजफ्फरपुर में लेखपाल की मौजूदगी में खाद के वितरण कराया जाएगा। बढ़ी कीमत पर खाद वितरण में लेखपालों को लगाया जाएगा।उन्होंने चेतावनी दी कि किसान हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।एस डी एम की कार्यवाही क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

More Stories
नई दिल्ली24 जुलाई26*नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
नई दिल्ली24जुलाई26*दिल्ली में केंद्रीय नौकरशाही में फेरबदल, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने जारी किए आदेश।*
नई दिल्ली24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*