नई दिल्ली24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*===============================*
*पीएम मोदी ने रात 12 बजे वीडियो जारी किया: कहा- पेपर लीक पर कैबिनेट सख्त फैसला लेगी, संसद में जल्द बिल पास कराएंगे*
*26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, JP नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में पिया जूस; शांति बनाए रखने की अपील*
*1* CJP के देशव्यापी प्रोटेस्ट से पहले बोले पीएम मोदी, शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में पेपर लीक पर लिये जाएंगे और कड़े फैसले
*2* वांगचुक ने तोड़ा अनशन: आज सरकार और CJP के प्रतिनिधियों की बैठक, दीपके बोले- जारी रहेगा जंतर-मंतर पर धरना
*3* कॉकरोच पार्टी बोली- सरकार बात करने जंतर-मंतर आए, आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान; दिल्ली यूनिवर्सिटी की अपील- छात्र और प्रोफेसर आंदोलन से दूर रहें
*4* छात्रों के देशव्यापी प्रदर्शन पर हाईअलर्ट, एआई टूलकिट पर खुफिया एजेंसियों की नजर
*5* ‘शांति और महज शांति…’, वांगचुक की छात्रों से अपील, कहा- दूसरा पक्ष कुछ भी करे, फूल से दें अपनी प्रतिक्रिया
*6* ‘प्रधानमंत्री जी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लीजिए, नहीं तो आपके इस्तीफे तक आएगी बात…’, जंतर-मंतर पर बोले अभिजीत दीपके
*7* सोनम वांगचुक ने एक्स में एक पोस्ट करके कहा कि दिन 26, शांति और सिर्फ़ शांति ही मेरा रास्ता है…हालांकि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण हैं, मुझे यह जानकर दुख हुआ कि दूसरी जगहों पर कुछ असामाजिक तत्व शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों का फ़ायदा उठाकर हिंसा भड़का रहे हैं। दूसरी तरफ़ से कोई फ़र्क नहीं पड़ता, हमारा जवाब सिर्फ़ फूल ही होना चाहिए। कृपया इस परंपरा को हर कीमत पर बनाए रखें
*8* गांधी स्मृति पहुंचने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारे नेता महात्मा गांधी की हत्या यहीं हुई थी. आज मोदी सरकार भारत में लोकतंत्र की हत्या कर रही है, छात्रों पर ज़ुल्म कर रही है और उन्हें पीट रही है. विपक्ष इसे मंजूर नहीं करेगा. हम छात्रों के साथ हैं. नरेंद्र मोदी को शिक्षा मंत्री को हटाना होगा और माफी मांगनी होगी
*9* छात्र सड़क पर हैं तो हम भी उनके साथ’: राहुल गांधी की बस यात्रा से गरमाई सियासत, गांधी स्मृति पहुंचा विपक्ष
*10* राहुल ने विपक्ष के साथ गांधी स्मृति तक मार्च निकाला, राष्ट्रगान गाया, मोबाइल की टॉर्च जलाकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध किया
*11* नीट परीक्षा को लेकर देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने मेहनत, ईमानदारी और योग्यता को बढ़ावा देने की वकालत करते हुए कहा कि समाज की जिम्मेदारी है कि युवाओं का भरोसा और उनके सपने टूटने न दें।
*12* सचिन ने अपने संदेश में कहा कि सभी को मिलकर ऐसी व्यवस्था बनानी होगी, जहां मेहनत करने वालों को उनका हक मिले, ईमानदारी को बढ़ावा मिले और योग्यता की जीत सुनिश्चित हो। उन्होंने विश्वास जताया कि देश मिलकर ऐसा समाधान निकालेगा, जिससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहेगा और उनके सपनों की रक्षा हो सके
*13* बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवा छात्र कई दिनों से नई दिल्ली की सड़कों पर जुटे हैं और उनकी चिंताएं व सरोकार वास्तविक हैं. इनका समाधान सहानुभूति और दूरगामी सोच के साथ किया जाना चाहिए. इस तरह के बल के इस्तेमाल से भारतीय समाज का एक बड़ा हिस्सा विकसित भारत के लक्ष्य से दूर चला जाएगा.
*14* CJP प्रोटेस्ट के पीछे विदेशी ताकतें, भाजपा के मंत्री ने खालिस्तान-बांग्लादेश का किया जिक्र
*15* ‘आतंकवाद जारी रहने तक निलंबित रहेगी सिंधु जल संधि’, UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक
*16* देश में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर चल रही चर्चा के बीच सरकार ने बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। सरकार ने कहा है कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बेचे जाने वाले प्रीमियम पेट्रोल में पहले की तरह आगे भी इथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा। साथ ही पेट्रोल में 20 प्रतिशत से अधिक इथेनॉल मिश्रण बढ़ाने का फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि E0 और E10 पेट्रोल की आपूर्ति दोबारा शुरू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
*17* वैभव सूर्यवंशी बने टी-20 इंटरनेशनल के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया; श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत
*18* गुजरात में कुदरत की मार से भारी तबाही हुई है। वलसाड और नवसारी समेत कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। प्रशासन ने 22,000 लोगों को सुरक्षित निकाला है और सेना तथा NDRF की टीमें लगातार बचाव में लगी हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने राज्य को पूरी सहायता का आश्वासन दिया है
*19* अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल 98 डॉलर पार, कतर से LNG सप्लाई भी अटकने की आशंका; महंगाई बढ़ सकती है
*20* ईरान का मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी बेस पर हमला, दावा- जॉर्डन में THAAD डिफेंस सिस्टम तबाह, कुवैत में ड्रोन ठिकाने को निशाना बनाया
*21* अमेरिका ने फिर फोड़ा टैरिफ बम: भारत समेत 17 देशों पर लगाया 10 फीसदी शुल्क।
*==============================*
. *जय श्री राम*
*शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार*
🔶सोनम वांगचुक ने 27वें दिन बाद तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला
🔶मोदी ने पेपर-लीक पर रात 12 बजे वीडियो जारी किया:कहा- फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा को लेकर संसद में बिल पास कराएंगे
🔶NEET विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला,शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी
🔶प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए, वरना संसद में सभी चर्चाएं बेकार है : कांग्रेस
🔶भारत ने बना लिया पहला स्वदेशी जेट इंजन, डिफेंस सेक्टर में अब हम सुपरपावर हैं
🔶हिमाचल-लैंडस्लाइड में फंसे ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बच्चे को बचाया:पहाड़ी से गिर रहे थे पत्थर, NHAI कर्मी ने भागकर निकाला, 27 से फिर भारी बारिश
🔶सलाइन की जगह चढ़ाई मिनरल वाटर की ड्रिप, VIDEO:डिंडौरी जिला अस्पताल में मरीज की जान खतरे में डाली, CMHO ने कलेक्टर को भेजी रिपोर्ट
🔶UN: भारत ने यूएन में लगाई पाकिस्तान को लताड़, कहा- PoK में कश्मीरियों के दमन की गवाह है पूरी दुनिया
🔶Srinagar: सुनियोजित था अनंतनाग का लक्षित आतंकी हमला, मिला विदेशी कनेक्शन का इनपुट; बढ़ाया गया जांच का दायरा
🔶अमेरिकी टैरिफ होगा बेअसर: भारत ने ब्रिक्स देशों में तलाशे नए बाजार, जेनेरिक दवाओं के लिए मिलेगा US से 3.5 गुना बड़ा बाजार
🔶इंडियन नेवी ने बचाई थी 12 चीनी सैनिकों की जान, चीन बोला-भारत को कभी नहीं भूलेंगे
🔶राजस्थान में तीसरा बेटा सांवले रंग का होने पर पत्नी को तीन तलाक, महिला का 12 साल पहले हुआ है निकाह
🔶सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज; तीन सप्ताह के भीतर करना होगा सरेंडर
🔶ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को किया आमंत्रित
🔶ईरान की चाल में फंसा पाकिस्तान, सऊदी के पचड़े में मुनीर को भूत बना देंगे हूती!
🔶बेटी की आखिरी कॉल, बोली-मुझे बेच दिया, बचा लो:मोहाली में मां बोली- फिल्म शूट के बहाने ले गए, आरोपी महिला घर खाली कर दुबई भागी
🔶Metro Station Closed : दिल्ली मेट्रो पर लगातार तीसरे दिन ब्रेक, CJP प्रदर्शन के बीच DMRC ने फिर बंद किए 17 स्टेशन
🔷ZIM vs IND : भारत ने जीता पहला T20I मैच, जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏
==================

More Stories
नई दिल्ली24जुलाई26**पीएम मोदी ने बढ़ाया बड़ा कदम, वांगचुक ने तोड़ा अनशन*
Himachal Pradesh: कांगड़ा जिले की बोह घाटी के गढ़गुन और स्पदा गांवों में बादल फटने से भारी तबाही हुई है।
नई दिल्ली24 जुलाई26*नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।