अयोध्या6मई26*प्रतिबंधित हरे पेडों पर रात मे चला आरा,प्रशासन पर उठे सवाल
पुलिस व वन विभाग की मिलीभगत या वन माफियाओं की तानाशाही ?
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र मे पुलिस व वन विभाग की ढुलमुल रवैया के चलते प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है।रुदौली तहसील के ग्राम भेलसर में बिना वन विभाग के अनुमति आम के हरे पेड़ों का अवैध कटान करने का मामला सामने आया है। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार व खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से पहले जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम भेलसर मे आम की बाग को प्लाट बनाकर बेचने के लिए भूमि मे लगे हरे पेड़ो को रातोरात काट कर साफ कर दिया गया।सुबह ग्रामीणो को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होने वन विभाग के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।मामले की जानकारी होने पर वन विभाग के कर्मचारी व हल्का लेखपाल भेलसर अंकित श्रीवास्तव मौके पर जाकर बाग मे कटे हरे पेड़ों की जानकारी ग्रामीणो से ली।
वन दरोगा अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि 5 अप्रैल को ग्रामीणो से सूचना मिली थी कि गांव भेलसर में रात के समय आम के लगभग 30 हरे पेड़ों को बिना परमिट अवैध रूप से काटा गया है।जांच के दौरान मौके पर लगभग 17 हरे आम के पेड़ों के कटान के अवशेष मिले।मौके पर पेड़ों की हरी पत्तियां व साक्ष्य के रूप मे आम के पेड़ों की जड़ आदि मिला।आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि यहाँ पर लगभग 30 पेड़ भेलसर गाँव की गाटा संख्या 621 मे लगे थे इसके मालिक इजहारुल हक पुत्र मो रसूल आदि बताए गए है।वन विभाग के दरोगा अशोक कुमार वर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से काटे गए हरे आम केपेड़ों के मामले में खेत मालिक इजहार,सिराज सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली रुदौली मे तहरीर दी है।
इस संबंध मे एसएसआई कोतवाली रुदौली संतोष कुमार ने बताया कि वन विभाग की तरफ से मुकदमा लिखाने के लिए तहरीर दी गई है जिसे पुलिस चौकी प्रभारी भेलसर युवराज सिंह को जांच के लिए दी गई है जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
More Stories
पूर्णिया8 अक्टूबर 26*गरजा INDIA गठबंधन: सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता, RN साह चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
मुजफ्फरनगर 8 अक्टूबर 26*एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* भाकियू (तोमर) की महापंचायत में किसानों की हुंकार, 33 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेताया,,,