पूर्णिया बिहार 6 मई 26 इंसाफ़ की चीख़, ख़ामोश क़ब्रें
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णिया बिहार ।* मरहूम मौलाना तौसीफ़ रज़ा के क़त्ल के बाद इंसाफ़ की आग अब भी धधक रही है। खून से सनी ज़मीन पर खड़े होकर परिजनों की सिसकियां आज भी इंसाफ़ मांग रही हैं। इसी ज़ख़्म को लेकर ठाकुरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गुलाम हुसैन ने बरेली सिटी एसपी से मुलाक़ात की।
*आंसुओं के साथ फरियाद*
मौलाना के लाचार परिजन प्रशासन के सामने टूटे हुए लफ़्ज़ों में अपनी दास्तान-ए-ग़म सुनाते रहे। हर लफ़्ज़ में बेबसी, हर सांस में इंसाफ़ की तड़प थी। एक बेटे ने बाप खोया, एक परिवार ने अपना सहारा।
*”इंसाफ़ नहीं तो जंग जारी”*
प्रशासन से इस वहशियाना
क़त्ल की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की पुरज़ोर मांग की गई। गुलाम हुसैन ने दो टूक कहा, “क़ातिलों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले, यही मरहूम की रूह को सुकून देगा।” उन्होंने एलान किया कि जब तक मौलाना तौसीफ़ रज़ा को इंसाफ़ नहीं मिल जाता, यह जद्दोजहद थमेगी नहीं, चाहे कितनी ही कुर्बानियां क्यों न देनी पड़ें।
मौलाना की क़ब्र पर उगे फूल भी आज इंसाफ़ के इंतज़ार में मुरझा रहे हैं।
More Stories
पूर्णिया8 अक्टूबर 26*गरजा INDIA गठबंधन: सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता, RN साह चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
मुजफ्फरनगर 8 अक्टूबर 26*एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* भाकियू (तोमर) की महापंचायत में किसानों की हुंकार, 33 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेताया,,,