अयोध्या5मई26*डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली अंतर्गत भेलसर चौकी क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर नरेश होटल के सामने सोमवार देर रात सड़क हादसा होते-होते उस समय बच गया जब लखनऊ से आ रही डीसीएम ने आगे चल रही कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर जा रही रोडवेज बस अचानक यात्रियों को उतारने के लिए रुक गई थी,जिसके चलते पीछे चल रही कार भी रुक गई।इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम ने कार को ज़ोरदार टक्कर मार दी।सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह ने बताया कि कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं,हालांकि कुछ को मामूली चोटें आई हैं। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

More Stories
नई दिल्ली8अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली8अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
अयोध्या7अगस्त26*चकबंदी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा,पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*