अब्दुल जब्बार
अयोध्या5अक्टूबर24*कल्याण मंडप का भाजपा विधायक ने किया लोकार्पण
भेलसर(अयोध्या)विधायक राम चन्द्र यादव ने आदर्श नगर पंचायत माँ कामाख्या धाम में कल्याण मंडप का लोकार्पण किया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला के अध्यक्षता में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने नवनिर्मित कल्याण मंडप का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से पूजा पाठ कर लोकार्पण किया।3 करोड़ 25 लाख रु की लागत से बनकर तैयार हुआ है कल्याण मंडपम।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शादी व अन्य शुभ कार्यक्रमों के लिए राज्य के सभी ज़िलो में कल्याण मंडपम बनाने की योजना शुरू की है।अयोध्या जिले का कल्याण मंडप रुदौली विधानसभा के आदर्श नगर पंचायत माँ कामाख्या धाम को मिला।
भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शादी विवाह जैसे कार्यक्रमों को करने के लिए कोई सरकारी जगह न होने के कारण लोगों को निजी मैरिज हाल का सहारा लेना पड़ता था।जहां पर उन्हें इसके लिए काफी कीमत चुकानी पड़ती थी।योगी सरकार ने कल्याण मंडपम की सौगात प्रदेश के सभी जिलों में दी थी।जिससे हर गरीब किसान शादी विवाह व अन्य शुभ कार्यक्रम इस कल्याण मंडपम से कर सकता है।कल्याण मण्डपम में ए.सी व नॉन ए.सी कमरे हाल सहित अन्य सुविधाएं शामिल है।इस बड़ी सौगात के लिए नगर पंचायत माँ कामाख्या रुदौली की तरफ से नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का अभिनंदन करता करता हु।प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा रहा है।गांव गरीब किसान की तरक्की का व हर तरह से भय मुक्त समाज बनाने का। उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया का जो एजेंडा है की हम हर हाल में गरीबों के उत्थान को आगे लेकर चलेंगे।उत्तर प्रदेश की सरकार की मुखिया का सपना पूरा हो और इस प्रदेश में जो अराजकता फैलाने वाले गुंडागर्दी को पुनः पनपाने वाले लोग है।हर हाल में क़ानून व्यवस्था को तोड़ने वाले लोग है जो सपना देख रहे हैं कि हम आने वाले दिनों भाजपा के अच्छे कार्यो को फेल करेंगे उनका वह सपना निश्चित रूप से जो पहले भी देखा करते थे।जब उनकी जब उनकी सरकार हुआ करती थी सरे आम चौराहों पर गुंडई हुआ करती थी बीच चौराहों पर बहन बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ हुआ करता था।आज वह समाजवादी पार्टी व उनकी सहेली पार्टियों के जितने भी चाहे जिस दल के नेता रहे हो जिन लोगो ने गठबंधन बनाया है वो सारे लोग आज पूरी तरह से प्रदेश व देश की भाजपा सरकार के अच्छे कार्यो के आगे नतमस्तक दिखाई पड़ रहे है।भाजपा हमेशा गरीब किसान के कल्याण को देखते हमेशा कार्य कर रही है।नगर अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला,ईओ निखलेश मिश्रा,भाजपा नेता तेज तिवारी,आदर्श चंद्र यादव,सभासद राकेश यादव,तबरेज अहमद,धर्मेंद्र गुप्ता,लवकुश शुक्ला, जंग बहादुर यादव,वेद प्रकाश शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

More Stories
रोहतास22जून26*आईएएस दीपक कुमार मिश्रा बने रोहतास के नए जिलाधिकारी: उदिता सिंह से लिया प्रभार |
पूर्णिया बिहार22जून26*पूर्णिया को मिला पहला एसएसपी: डॉक्टर शौर्य सुमन ने संभाला मोर्चा,
पूर्णिया कस्बा 22 जून26 कसबा हत्याकांड: 3 दिन में खुलासा, हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार