अब्दुल जब्बार
अयोध्या4अक्टूबर25*एनएच की लापरवाही से राहगीरों की जान खतरे में
भेलसर में फ्लाईओवर पर लगा पोल वाहन की टक्कर से टूटकर गिरा खुली केबिल से खतरा
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा को दांव पर लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दी हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग भेलसर चौराहा पर बने फ्लाइ ओवर के ढलान पर लगी हाईमास्ट लाइट का खंभा किसी वाहन की टक्कर कई दिन पूर्व टूटकर गिर गया है और खंभे के साथ लगी केबल भी नीचे खुल गई है जिससे मार्ग पर चलने वाले राहगीरों के लिए खतरा काफी बढ़ गया है। जबकि बारिश के समय यही स्थान परिवहन निगम की बसों के रुकने और यात्रियों के खड़े होने की सुरक्षित जगह है।ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। आश्चर्य की बात तो यह है कि आसपास लगे अन्य खंभों पर लाइटें जल रही हैं लेकिन गिरे हुए खंभे को अभी तक दुरुस्त नहीं कराया गया है जिसको लेकर राहगीरों एंव स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
स्थानीय निवासी हामिद अंसारी ने कहा एनएच विभाग की लापरवाही से आम जनता की जान जोखिम में है। यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।उनका कहना है कि हर रोज यहां यात्री खड़े रहते हैं और बसें रुकती हैं, खुले तार और गिरा खंभा लोगो के लिए खतरा बन चुका हैं।नाज़िम खान ने आरोप लगाया की इस बाबत विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई लेकिन अभी तक सुधार नहीं कराया गया है जो विभाग की बड़ी लापरवाही है।
तौफ़ीक अहमद ने का कहना कि जब फ्लाईओवर पर लगे खंभों पर लाइटें जल रही है तो विभाग को जब पोल गिरा था तो उसे उसी समय दुरुस्त कर देना चाहिए था लेकिननअभी तक दुरुस्त नहीं कराया गया जिससे आए दिन लाइट जलने पर राहगीरों के लिए खतरा बना रहता है।उक्त लोगों ने आलाधिकारियों से जल्द से जल्द खंभे की मरम्मत कराई जाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 *पूर्णिया निबंधन कार्यालय में हड़ताल का पहला दिन, आम लोग परेशान,
लखनऊ19अगस्त26*यूपी में भारी तबाही का अलर्ट: मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें