अब्दुल जब्बार
अयोध्या4अक्टूबर25*वीजा फर्जीवाड़ा के मामले में अदालत ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश
भेलसर(अयोध्या)थाना बाबाबाजार के ग्राम उमापुर निवासी अब्दुल खालिक ने अपने अधिवक्ता अरशद शेरा को बताया कि मेरे लड़के मो0 नजीर को मो0 रफीक पुत्र मोल्हे निवासी मोहल्ला वजीरगंज चौराहा कस्बा रुदौली थाना कोतवाली रुदौली ने विदेश भेजने के नाम पर पैसे लेकर अनुबंध से हटकर गलत वीजा देकर विदेश भेज दिया।जानकारी होने पर इसकी शिकायत एजेंट मो0 रफीक से की गई जिस पर एजेंट ने अपनी गलती मानते हुए पीड़ित को वापस बुलाकर पैसे वापस करने की बात कही गई ।पीड़ित के वापस आने के बाद पैसे वापस मांगने पर विपक्षी इनकार करने लगा और गाली गलौज व धमकी देने लगा जिसकी शिकायत थाना कोतवाली रुदौली में की गई।पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने अपने अधिवक्ता के द्वारा अदालत का दरवाजा खटखटाया। अधिवक्ता अरशद शेरा की बहस के बाद अदालत ने सुनवाई करते हुई विपक्षी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए।
More Stories
बांदा 24 अक्टूबर 26*तिंदवारी के तेरही माफी मोड़ पर जलभराव और गड्ढों से हाइवे पर जाम, हादसे का खतरा*
मुजफ्फरनगर: 24 अक्टूबर 2026 रक्तदान के क्षेत्र में समर्पित युवा समिति का फिर बढ़ा मान, सीएमओ ने किया सम्मानित,,,
नैनीताल 23 अक्टूबर 26*लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय घोटाले की जांच 5 महीने बाद भी अधर में, समाजसेवी ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत;