July 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या31जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

अयोध्या31जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

अयोध्या31जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

 

बिग ब्रेकिंग

अयोध्या।
कैंटोनमेंट बोर्ड में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती का मामला, सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने जेल के पीछे सहायक सफाई निरिक्षक जितेंद्र सिंह को 60 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, जितेंद्र सिंह की गाड़ी से एक लाख रूपये अतिरिक्त और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की लिस्ट बरामद, ₹12000 प्रति व्यक्ति मांगी गई थी रिश्वत, लाल कुर्ती के सभासद बिनीश कुमार ने सीबीआई एंटी करप्शन टीम से की थी शिकायत,सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई, कैंटोनमेंट बोर्ड में हुई कई लोगों से पूछताछ, सहायक सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह को सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ले गई लखनऊ,, कैंटोनमेंट में भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मे चार बार सीबीआई की एंटी करप्शन टीम मार चुकी है छापा।
[31/07, 16:20] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

अयोध्या।
दिल्ली में संसद भवन के बाहर विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान सांसद पप्पू यादव भगवाधारी वेश में चंदा मांगते नजर आए।

राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने प्रतीकात्मक रूप से चंदा डाला।

प्रदर्शन को लेकर अयोध्या पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

ब्रजेश पाठक ने कहा, “पहले बाबरी मस्जिद के लिए जुटाए गए चंदे का हिसाब मांगा जाए, फिर राम मंदिर की बात हो।”

उन्होंने विपक्ष पर जनता का ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक ड्रामा करने का आरोप लगाया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष को पहले अपने पुराने मामलों पर जवाब देना चाहिए।

ब्रजेश पाठक अयोध्या के महोली गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

कार्यक्रम पूर्व सिंचाई मंत्री एवं किसान नेता स्वर्गीय मुन्ना सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया था।

डिप्टी सीएम ने स्वर्गीय मुन्ना सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किसानों के हित में उनके योगदान को याद किया।
[31/07, 16:20] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

 

राम मंदिर के नाम पर ड्रामा नहीं चलेगा,विधायक वेद प्रकाश गुप्ता

अयोध्या।
दिल्ली के संसद के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के द्वारा भगवा पहनकर प्रदर्शन पर अयोध्या के भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी।वेद गुप्ता बोले – “विपक्ष के पास मुद्दा खत्म, इसलिए राम मंदिर को बना रहे हैं सियासी हथियार। मोदी-योगी ने 60 साल का काम 10 साल में कर दिया, इसलिए विपक्ष में बौखलाहट है।”उन्होंने कहा चोरी के सभी 8 आरोपी जेल में हैं, जांच चल रही है, फिर भी राम मंदिर को बदनाम करने की साजिश हो रही है। 2027 में जनता इस ड्रामे का जवाब देगी।
[31/07, 16:20] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

अयोध्या।
अयोध्या-लखनऊ हाईवे के सोहावल क्षेत्र के धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद की योजना में बड़ा बदलाव किया गया है।

फंड की कमी के कारण अब मस्जिद अपने पहले प्रस्तावित भव्य स्वरूप में नहीं, बल्कि छोटे आकार में बनाई जाएगी।

पहले करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से मस्जिद, अस्पताल, म्यूजियम, रिसर्च सेंटर और कम्युनिटी किचन बनाने की योजना थी।

अब शुरुआती चरण में केवल मस्जिद का निर्माण कराया जाएगा।

इसकी जानकारी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य मोहम्मद आजम कादरी ने मीडिया से बातचीत में दी।

उनके अनुसार चंदे की कमी और प्रशासनिक मंजूरियों में हो रही देरी के चलते योजना में बदलाव किया गया है।

परियोजना का संचालन इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट के 2019 के फैसले के बाद धन्नीपुर में मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी।

नए प्लान के अनुसार मस्जिद का निर्माण लगभग एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
ट्रस्ट का कहना है कि भविष्य में पर्याप्त फंड उपलब्ध होने पर विस्तृत रूप में बनाई जाएगी।
[31/07, 16:20] +91 87380 48060: 🔘
*पंचक आज से प्रारंभ, 4 अगस्त रात 9:54 बजे तक बरतें विशेष सावधानी*

*31 जुलाई प्रातः 6:38 बजे से शुरू हुआ पंचक काल, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ कार्यों को टालने की सलाह*
अयोध्या ।
श्रावण माह के प्रारम्भ होने के दूसरे दिन 31 जुलाई यानि आज शुक्रवार को प्रातः 6:38 बजे से पंचक काल प्रारंभ हो गया है, जो 4 अगस्त 2026 को रात्रि 9:54 बजे समाप्त होगा। सनातन धर्म में पंचक को विशेष सावधानी और संयम का समय माना जाता है। इस दौरान कुछ कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है, जबकि पूजा-पाठ, जप, ध्यान और भगवान शिव व श्रीगणेश की आराधना को अत्यंत शुभ माना गया है।धार्मिक प्रवचनकर्ता बाबा शिवानंद मिश्रा ‘शिवा जी महाराज’ ने बताया कि पंचक के दौरान लकड़ी की चारपाई या पलंग बनवाना अथवा खरीदना, मकान या दुकान की छत डलवाना, दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा करना तथा लकड़ी, घास या ईंधन जैसी ज्वलनशील वस्तुओं का अधिक संग्रह करना शास्त्रों में वर्जित माना गया है। यदि पंचक काल में किसी व्यक्ति का निधन हो जाए तो अंतिम संस्कार से पूर्व विशेष शांति विधान कराने की भी परंपरा है।उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि पंचक काल में संयम, सतर्कता और धार्मिक साधना को अपनाएं तथा आवश्यक शुभ कार्य पंचक समाप्त होने के बाद ही करें। श्रद्धालुओं को किसी भी महत्वपूर्ण धार्मिक या मांगलिक कार्य से पहले योग्य विद्वान या अपने पारिवारिक पुरोहित से परामर्श अवश्य लेना चाहिए।धार्मिक विद्वानों के अनुसार पंचक काल को भय का नहीं, बल्कि संयम, सतर्कता और आध्यात्मिक साधना का समय मानकर सकारात्मक भाव से व्यतीत करना चाहिए।महादेव एवं श्रीगणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। हर-हर महादेव।
[31/07, 16:20] +91 87380 48060: *प्रेस नोट जनपद अयोध्या।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या द्वारा थाना इनायतनगर पर पंजीकृत अभियोग में फरार चल रहे 03 अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार घोषित किया गया है जिसका विवरण निम्नवत है –

थाना इनायतनगर पर पंजीकृत मु०अ०सं० 461/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त 1.खुर्शीद पुत्र मोहम्मद अली नि0 ग्राम अस्थना थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या हालपता ग्राम लखौरी थाना रौनाही जनपद अयोध्या, 2.रहमान पुत्र स्व0 स्व0 मोहम्मद इदरीश नि0 ग्राम लखौरी थाना रौनाही जनपद अयोध्या, 3.सहबान पुत्र स्व0 स्व0 मोहम्मद इदरीश नि0 ग्राम लखौरी थाना रौनाही जनपद अयोध्या की गिरफ्तारी हेतु 15,000 रुपये प्रत्येक का पुरस्कार घोषित किया गया है।
[31/07, 16:38] +91 87380 48060: *अयोध्या : अयोध्या में आया लव जिहाद का मामला, हिंदू पहचान के साथ जिहाद का खेल*

तलाकशुदा महिला से फेसबुक पर हिंदू बनकर किया फ़रेब, बाद में निकला मुस्लिम

महिला ने कोतवाली नगर में की शिकायत

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी पहले राम कुमार से शादी हुई थी, बाद में 2019 में तलाक हो गया

महिला का आरोप,फेसबुक पर “सूरज” नाम से संपर्क करने वाले व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध और शारीरिक संबंध बनाए

बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि सूरज का वास्तविक नाम मुन्ताज है

आरोप है कि मुन्ताज ने गुप्त रूप से बनाए गए निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी निकाह करने के लिए मजबूर किया

शिकायतकर्ता का आरोप है कि निकाह के बाद मुन्ताज विदेश चला गया

मुन्ताज के पिता और अन्य परिजनों ने धमकी देकर शारीरिक शोषण किया, धर्म परिवर्तन और गोमांस खिलाने का दबाव बनाया

शिकायत में आरोप है कि शिकायतकर्ता से करीब 7 लाख रुपये लिए गए और जमीन भी अपने नाम करा ली गई

शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि उसकी पहले पति से जन्मी 13 वर्षीय बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की गई और उससे निकाह कराने का दबाव बनाया गया

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी पासपोर्ट बनवा चुके हैं और एफआईआर दर्ज होने पर देश छोड़कर भाग सकते हैं

शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पासपोर्ट जब्त करने तथा कार्रवाई की मांग की है

कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली है पीड़ित महिला