हल्द्वानी31जुलाई26*नाराज होकर रात 12 बजे घर से निकली 12 वर्षीय नाबालिग दोहरे दुष्कर्म का शिकार हुई।
उत्तराखंड- हल्द्वानी में अपनी बहन से नाराज होकर रात 12 बजे घर से निकली 12 वर्षीय नाबालिग दोहरे दुष्कर्म का शिकार हुई। रोडवेज के पास बर्फ वाली गली में उसे अकेला पाकर विक्रम सिंह (29) ने कार में बैठाया और मुखानी स्थित अपने स्टूडियो में रातभर उसके साथ रेप कर 30 जुलाई की सुबह वापस छोड़ दिया।डरी-सहमी बच्ची घर जाने के बजाय डी.के. पार्क चली गई।
वहां दूसरा आरोपी सौरभ बिष्ट (21) उसे बहला-फुसलाकर सितारगंज के शक्तिफार्म ले गया और दुष्कर्म कर वापस हल्द्वानी छोड़ भाग गया।
आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह (29) निवासी हरिपुरनायक, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी और सौरभ बिष्ट (21) निवासी त्रिलोकपुर दानी, गौलापार, काठगोदाम के तौर पर हुई है। दोनों गिरफ्तार हैं

More Stories
हल्द्वानी31जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने मनाया 10वां स्थापना दिवस
नई दिल्ली31जुलाई26*🕎उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी
मुम्बई31जुलाई26*शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ी!!