अयोध्या30/11/25*अयोध्या में SIR फॉर्म को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है।
समाजवादी पार्टी ने सरकार और जिला प्रशासन पर पारदर्शिता खत्म करने का आरोप लगाया।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद के मुताबिक बीएलओ की जिम्मेदारी घर-घर फॉर्म पहुंचाने की है।
आरोप है कि अब तक सिर्फ 25% लोगों तक ही SIR फॉर्म पहुंचे हैं।
पांचों विधानसभाओं से शिकायतें मिल रही हैं कि बीएलओ सामान्य मतदाताओं को फॉर्म नहीं दे रहे।
सपा का दावा—फॉर्म एक ही राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को सौंपे जा रहे हैं।
पूर्व मंत्री पवन पांडे ने सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को भाजपा का एजेंट बताकर आरोप लगाया।
पवन पांडे का आरोप—सही तरीके से भरे फॉर्म भी मनमाने ढंग से ‘सी ग्रेड’ में रखे जा रहे हैं।
सपा नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी—मतदाता सूची में छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसी दौरान पत्रकार राम मूर्ति यादव पर हमले और कैंट थाने में खनन अधिकारी से मारपीट के मुद्दे पर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए गए।

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*