अब्दुल जब्बार
अयोध्या28अगस्त25*रुदौली की जनता का अपार स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत – रुश्दी मियां
जनता के मान–सम्मान और क्षेत्रीय विकास के लिए हमेशा रहूँगा समर्पित – पूर्व मंत्री
भेलसर(अयोध्या)रुदौली की जनता का अपार स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
यह बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ़ रुश्दी मियां ने संवाददाताओ से खास बातचीत में कहीं।उन्होंने कहा कि हमारी राजनीति का मक़सद कभी भी केवल सत्ता पाना नहीं रहा बल्कि जनता की सेवा और उनके मान–सम्मान की रक्षा करना ही उनका मूल उद्देश्य है। कहा कि “जब तक सांस रहेगी रुदौली की जनता के हक़ और अधिकार की लड़ाई लड़ता रहूँगा।”
पूर्व मंत्री ने गंगा–जमुनी तहज़ीब और भाईचारे की परंपरा को रुदौली की सबसे बड़ी पहचान बताया। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव की नेतृत्व में 2027 में सरकार बनने जा रही है और समाजवादी सरकार में शिक्षा,स्वास्थ्य,किसानों की समस्याओं का समाधान और युवाओं को रोज़गार दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा।
श्री रुश्दी मियां ने विश्वास जताया कि जनता का जो प्यार और आशीर्वाद उन्हें लगातार मिलता रहा है,वही उनके संघर्ष और सेवा का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव के मूलमंत्र पीडीए को एक जुट करने के लिए सपा का कार्यकर्ता घर घर जाकर सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सबका साथ सबका विश्वास के नारे को लेकर आगे बढ़ रही है।

More Stories
गोण्डा3जून26* गोंडा में बच्चे को बांधकर 80 फ़ीट ऊँचे टॉवर पर चढी रेप पीड़िता:-
कानपुर नगर3जून26*17 मई से लापता हैं विजय नगर के नंदू यादव, परेशान परिवार लगा रहा मदद की गुहार*
पूर्णिया बिहार 3 जून 26 पूर्णिया की बेटियों ने रचा इतिहास, अस्मिता वुमन लीग’ बनी मिसाल