ब्रेकिंग न्यूज बांदा-
बांदा 7नवंबर 26*बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने बांटी दीपावली की खुशियां, 200 जरूरतमंद परिवारों को वितरित की दीपावली किट*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा।* बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन द्वारा प्रवीण सिंह के नेतृत्व में दीपावली के पावन पर्व पर झील का पुरवा में जरूरतमंद परिवारों को दीपावली किट वितरित कर खुशियां बांटी गईं।
फाउंडेशन द्वारा 200 जरूरतमंद परिवारों को दीपावली किट का वितरण किया गया। वितरित की गई प्रत्येक किट में दीपक, मोमबत्ती, भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की मूर्तियां, मिठाई तथा पूजन सामग्री शामिल रही। इस पहल के माध्यम से फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों के घरों में भी दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाने का प्रयास किया।
गौरतलब है कि बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन द्वारा इस पुनीत कार्यक्रम की शुरुआत पिछले वर्ष की गई थी। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 200 परिवारों तक दीपावली की खुशियां पहुंचाई गईं।
इस अवसर पर प्रवीण सिंह ने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम और आपसी भाईचारे का त्योहार है। हमारा प्रयास है कि समाज का हर वर्ग इस पर्व को खुशी और उत्साह के साथ मना सके।
More Stories
मथुरा 7 नवंबर 26*थाना नौहझील पुलिस द्वारा मारपीट के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।*
पूर्णिया बिहार 7 नवंबर26 *भवानीपुर में 10.53 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भाग रहा था आरोपी*
मथुरा 7 नवंबर 26* मारपीट के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।*