अब्दुल जब्बार
अयोध्या26जुलाई25*आंधी और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
उमस भरी गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
भेलसर(अयोध्या)रुदौली नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम तेज धूल भरी आंधी और उसके बाद हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया।
बीते कई दिनों से लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे लेकिन बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
तेज हवाओं के साथ अचानक बदले मौसम ने तापमान में गिरावट ला दी जिससे न केवल कस्बावासी राहत महसूस कर रहे हैं,बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम के इस बदले स्वरूप ने खुशगवार माहौल बना दिया है।
बारिश का सबसे ज्यादा लाभ किसानों को मिला। लंबे समय से बारिश की प्रतीक्षा कर रहे किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। खरीफ की फसलों के लिए यह बारिश अत्यंत लाभकारी मानी जा रही है, विशेषकर धान की खेती के लिए यह बारिश वरदान कही जा रही है।
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों तक क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट और नमी के स्तर में संतुलन बना रहने की उम्मीद है।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन