अब्दुल जब्बार
अयोध्या24दिसम्बर23*किसान की एक आँख खेत के मेड पर और दूसरी देश की राजनीति पर… रामचंद्र यादव
भेलसर(अयोध्या)देश के किसानों की तरक्की और खुशहाली के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी नें कहा था कि किसान की एक आँख खेत की मेड पर और दूसरी देश की राजनीति पर होनी चाहिए।यह बातें शनिवार को किसान दिवस के मौके पर रुदौली ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित किसान गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए रुदौली बिधायक राम चंद्र यादव नें कही।
कार्यक्रम में 5 किसानों को सम्मान पत्र और शाल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ रुदौली राम प्रेस यादव नें सम्बोधित करते हुए किसानों से बागवानी कर आर्थिक लाभ बढ़ाने का आह्वाहन किया।इस अवसर पर राजेश मिश्रा,मास्टर अरविन्द,गोदाम प्रभारी अनिल गौर,ए. डी. ओ. ए. जी.वंश भूषण,ए. डी. ओ. कोऑपरेटिव जयचंद वर्मा,संजय कुमार,हीरा लाल मौर्या,राकेश कुमार,आत्मा राम चतुर्वेदी,राम शंकर मौर्या,हनुमान सिंह,भाजपा नेता तेज तिवारी सहित सैकड़ो किसान थे।

More Stories
अयोध्या2अगस्त26*गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *युवाओं से ही बनेगा मजबूत लोकतंत्र : पूर्णिया पहुंचे IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब*
लखनऊ2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*