अब्दुल जब्बार
अयोध्या24दिसम्बर23*अपर चीनी आयुक्त, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशन में गठित जाँच टीम द्वारा रौज़ागाँव चीनी मिल का किया गया निरीक्षण
भेलसर(अयोध्या)अपर चीनी आयुक्त उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशन में गठित जाँच दल के सदस्य उमानाथ तिवारी व प्रेमशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से बलरामपुर चीनी मिल्स लि0 यूनिट रौज़ागाँव का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान तौल काँटो पर बाँट रखकर काँटो की शुद्धता की जाँच की साथ ही मैन्युअल कांटे का भी निरीक्षण किया। यार्ड में रेन बसेरा व उसमे मोबाइल चार्जिंग सुविधा,स्वच्छ पेय जल,शौचालय,अलाव की उचित व्यवस्था मिली।साथ ही गन्ने की गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने का कार्य देखा गया।
इस मौके पर विभागाध्यक्ष (गन्ना) हरदयाल सिंह,गन्ना प्रबंधक विकास सिंह,गेट इंचार्ज अजीत राय,उप प्रबंधक शमशेर सिंह,विजय शकर आदि उपस्थित रहे।साथ ही इकाई प्रमुख ने बताया कि चीनी मिल द्वारा 13-12-2023 तक खरीद किये गए गन्ने का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेजा जा चुका है।

More Stories
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*