अब्दुल जब्बार
अयोध्या21जून24*योग से स्वस्थ मन और तन की होती है प्राप्ति….अंशिका दीक्षित
भेलसर(अयोध्या)अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तहसील परिसर रूदौली में उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने तहसीलदार राजेश वर्मा, नायब तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव व अन्य राजस्व कर्मचारियों के साथ व मवई थाना परिसर में थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला ने पुलिस कर्मियों के साथ योग किया।उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने कहा कि योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता हैं।
बता दें प्रतिवर्ष 21जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है।इस मौके पर उपजिलाधिकारी रुदौली व राजस्व कर्मचारियों व थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस कर्मियों ने योग कला का अद्वितीय प्रदर्शन व अभ्यास करते हुए सभी लोगों को स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने सभी को योग के बारे में विस्तार से बताया तथा योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक फायदों को गिनाया। उन्होंने बताया कि आज दुनियाभर में योग को लोग अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं और योगासनों के अभ्यास से स्वस्थ मन और तन की प्राप्ति का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सुबह उठकर योग करना चाहिए,जिससे स्वस्थ्य मन की प्राप्ति हो।

More Stories
बांदा 31 जुलाई 26*विश्व हिन्दू परिषद ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, स्वल्पाहार की भी रही व्यवस्था*
बांदा 31 जुलाई 26 बांदा लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है*
कानपुर नगर31जुलाई26*सीडीओ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कराये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया गया।