April 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

देहरादून21जून24*सिविल डिफेंस दक्षिण प्रभाग पोस्ट संख्या 09 की मासिक बैठक का आयोजन हुआ,

देहरादून21जून24*सिविल डिफेंस दक्षिण प्रभाग पोस्ट संख्या 09 की मासिक बैठक का आयोजन हुआ,

देहरादून21जून24*सिविल डिफेंस दक्षिण प्रभाग पोस्ट संख्या 09 की मासिक बैठक का आयोजन हुआ,

सागर मलिक

श्री केवल खुराना, निदेशक, नागरिक सुरक्षा के निर्देशन तथा प्रो0 कमल घनसाला, चीफ वार्डन के पर्यवेक्षण एवं उपनियंत्रक श्री एस. के. साहू की अध्यक्षता में दिनांक 21.06.2024 को दक्षिण प्रभाग की पोस्ट संख्या 09 की मासिक बैठक देहरादून में सांय 05:00 बजे आयोजित की गई।
उक्त बैठक में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में प्रत्येक पोस्टवार वार्डनों को दिए जाने वाले life support training के क्रियान्वयन तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क हेल्थ चेकअप, रक्तदान शिविर, पॉलीथिन उन्मूलन, “वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ” स्लोगन को धरातल पर उतारने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने , नशामुक्ति अभियान का आयोजन किये जाने तथा नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण दिये जाने के विषय पर उक्त बैठक में चर्चा की गयी।
उक्त प्रशिक्षण एवं हेल्थ चेकअप के लिये उपनियंत्रक तथा उनकी कार्यालय टीम द्वारा निरंतर बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
उत्तर व दक्षिण प्रभाग के 11-11 पोस्टों के वार्डनों का तिथिवार प्रशिक्षण अभियान निरन्तर चलाये जाने पर चर्चा हुई। उक्त प्रशिक्षण से समस्त वार्डन लाभान्वित होंगे तथा आम जनमानस को उनकी आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण देंगे, इस प्रशिक्षण से आम जनमानस में नागरिक सुरक्षा विभाग की छवि बेहतर होगी, जिससे नव नियुक्त चीफ वार्डन के सपने को साकार करने हेतु युद्ध स्तर पर निरंतर बैठकें आयोजित की जाती रहेगी, मुख्य वार्डन द्वारा किये गए घोषणाओं को धरातल में उतारने हेतु सभी वार्डनों के साथ नई ऊर्जा तथा उत्साह से निरन्तर बैठकें आयोजित की जाती रहेंगी।
उक्त बैठक में निम्न वार्डन उपस्थित रहे:-
1. श्री चरनजीत कौशल, पोस्ट वार्डन।
2. श्री नवीन मित्तल, सैक्टर वार्डन।
3. श्री ललिता यादव, सैक्टर वार्डन।
4. श्री अजय कुमार यादव, सैक्टर वार्डन।
5. श्री शिव कुमार, सैक्टर वार्डन।

(एस. के. साहू)
उपनियंत्रक,
नागरिक सुरक्षा देहरादून।

Taza Khabar