[21/02, 1:01 am] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
घास काटने को लेकर हुए विवाद में युवक ने महिला की पिटाई की
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नरौली में घास काटने को लेकर एक युवक ने महिला की पिटाई कर दी।महिला ने मवई थाना पहुंच कर लिखित शिकायत कर दी।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने बताया कि ग्राम नरौली में घास काटने को लेकर हुए विवाद में करिया पुत्र मोलहे ने गांव की सुंदारा पत्नी नंदलाल की पिटाई कर दी।सुन्दारा की तहरीर पर पुलिस ने करिया के विरुद्ध धारा 323,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।उप निरीक्षक अवधेश सिंह सिपाही राम आश्रय यादव ने करिया को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने बताया कि करिया को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया है तथा मुकदमें की विवेचना उप निरीक्षक विकास चौरसिया को सौंप दी गयी है।
[21/02, 1:03 am] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड के यूनिट रौजागांव ने 12-02-2024 तक खरीदे गन्ने का किया गन्ना मूल्य भुगतान
कृषकों में खुशी की लहर
भेलसर(अयोध्या)बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट रौजागांव द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2023-24 का दिनांक 12 फरवरी 2024 तक क्रय किए गए गन्ने का गन्ना मूल्य 6.69 करोड़ रुपए का भुगतान दिनांक 20-02-2024 को कर दिया गया है तथा किसानों का गन्ना मूल्य किसानों के संबंधित बैंक खाते में भेज दिया गया है।चीनी मिल द्वारा वर्तमान पेराई सत्र में त्वारित गन्ना मूल्य भुगतान की योजना की जा रही है।
चीनी मिल के इकाई प्रमुख सुधीर कुमार ने कृषको से अनुरोध किया है कि जिस क्षेत्र में प्रजाति को. 0238 में रेडरॉट का प्रकोप आ गया है उस क्षेत्र के किसान भाई अपने संबंधित मिल स्टाफ़ से मिल कर गन्ना बीज नर्सरी से को. 0118 गन्ना प्रजाति, को. 15023 गन्ना एवं को॰लख० 14201 प्रजाति का बीज बसंत कालीन गन्ना बुवाई के सुरक्षित करें, साथ ही साथ किसान भाई जिन खेतों में रेडरॉट का प्रकोप है उस खेत में पेड़ी गन्ना ना लें तथा उसमें फसल चक्र अपनाएं। इसी क्रम मे आगे बढ़ते हुए इकाई प्रमुख सुधीर कुमार ने किसानों से अपील की वे मिल को साफ-सुथरा, जड़, मिट्टी, अगोला, पत्ती व हरा जूना रहित ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें।
इस मौके पर हरदयाल सिंह, विभागाध्यक्ष (गन्ना) ने किसानों से अपील की है कि किसान भाई पर्ची का S.M.S. आने के बाद ही गन्ने की कटाई करें तथा अपना बेसिक कोटा बनाने हेतु अपनी ही पर्ची पर गन्ने की आपूर्ति करे, जिससे आगामी वर्ष में गन्ना आपूर्ति में कठिनाई का सामना न करना पड़े। साथ ही किसान भाई अपने मोबाइल इनबॉक्स समय-समय पर खाली किया करे साथ ही बसंतकालीन गन्ना बुवाई हेतु गन्ना बीज सुरक्षित कर ले।जिससे बीज की समाश्य न हो।साथ इस समय बसंतकालीन बुआई तेजी से हो रही हैं इसलिए किसान भाइयों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक क्षेत्र में को015023,को0118 और को0 लख014201 की बुआई करे।

More Stories
भागलपुर २१ अप्रैल २६*प्रांतीय शिशु वाटिका प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय दिवस पर आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर,
कोलकाता 2026/04/21*स्वच्छ पटरियाँ, हरित हृदय: पूर्व रेलवे का महीने भर का स्वच्छता अभियान पूरे जोन में छाया*
भागलपुर २१ अप्रैल २६**डीएम और एसएसपी ने कृषि विश्वविद्यालय का किया दौरा*