भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर २१ अप्रैल २६*प्रांतीय शिशु वाटिका प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय दिवस पर आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर,
भागलपुर में “शिशु नगरी एवं प्रदर्शनी” का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा शिशु शिक्षा से संबंधित विविध शैक्षणिक सामग्री, रचनात्मक गतिविधियाँ एवं जीवनोपयोगी मॉडलों का अत्यंत सुंदर एवं प्रभावी प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आगंतुक अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यालय परिवार के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उक्त अवसर पर भागलपुर जिला निरीक्षक श्रीमान सतीश कुमार सिंह जी ने विद्यालय परिवार, प्रशिक्षणार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि शिशु वाटिका स्तर पर इस प्रकार की रचनात्मक एवं व्यवहारिक शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक होती है। इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता एवं व्यवहारिक ज्ञान का विकास होता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य/दीदीगण एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
नई दिल्ली31जुलाई26*युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं!
नई दिल्ली31जुलाई26*युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम! 🎯📚
जयपुर31जुलाई26*एक ऐसे अधिकारी जो IPS (IG) रैंक से कल सेवानिवृत हो रहे हैं*