April 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या20फरवरी24*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 194 शिकायतों में 18 का मौके पर निस्तारण

अयोध्या20फरवरी24*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 194 शिकायतों में 18 का मौके पर निस्तारण

अब्दुल जब्बार

अयोध्या20फरवरी24*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 194 शिकायतों में 18 का मौके पर निस्तारण

भेलसर(अयोध्या)तहसील रुदौली सभागार में एसडीएम अंशिका दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 194 शिकायत आई।18 शिकायत का समाधान किया गया।
मोहल्ला कटरा कस्बा रुदौली निवासी अब्दुल गफ्फार पुत्र अब्दुल सत्तार ने शिकायती पत्र देकर कहा की उसके पिता के देहांत के बाद पिता के नाम अंकित भूमि गाटा संख्या 591/4/0.0 25 हेक्टेयर मोहाल फत्तापुर स्थित कस्बा रुदौली पर उसका वह उसके भाइयों का नाम दर्ज किया जा चुका है तथा मौके पर प्रार्थी और उसके भाई क़ाबिज़ व दखील चले आ रहे हैं विपक्षी जरीना खातून पत्नी रोशन जमील ने प्रार्थी की माता को गुमराह करके उक्त भूमि की बाबत नुमाइशी दस्तावेज बैनामा की रजिस्ट्री करा ली गई है जबकि प्रार्थी की माता को उक्त भूमि बेचने का अधिकार ही नहीं था बैनामा के संबंध में न तो कब्जा परिवर्तन किया गया है ना ही धन का आदान-प्रदान हुआ है इसलिए कथित बैनामा शून्य है प्रार्थी द्वारा कथित बैनामा को निरस्त करने हेतु दीवानी न्यायालय में मुकदमा प्रस्तुत किया गया है जो विचार अधीन है परंतु दौरान मुकदमा विपक्षी उक्त भूमि से प्रार्थी को बेदखल कर कब्जा करने पर आमादा है विपक्षी मौके पर आकर ऐलानियां रहती है कि उसकी सेटिंग पुलिस से हो गई है और पुलिस के जरिए वह प्रार्थी से भूमि खाली कर लेगी।उप जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित में बताया शिकायती पत्र की जांच के आदेश दिया गए हैं। कस्बा रुदौली मोहल्ला शेखाना के शमशेर पुत्र अली मोहसिन उर्फ जुबेर उर्फ जुब्बुल ने शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसका पुश्तैनी मकान मोहल्ला शेखाना में स्थित है पिता के देहांत के बाद प्रार्थी व उसके भाई व मां को बराबर बराबर हिस्सा उक्त मकान में प्राप्त हुआ लेकिन प्रार्थी के भाई शरीफ व शमीम ने फ्रॉड करके प्रार्थी के माता के देहांत के बाद उनके संपूर्ण अंश व अपने अंश को विपक्षी अकबर अली पुत्र जाहिद अली को बेच दिया है जबकि मां के हिस्से में सभी भाइयों का बराबर बराबर हिस्सा था पीड़ित ने विपक्षी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।इसके अलावा राशन कार्ड पैमाइश चक रोड,शौचालय,अवैध कब्जा हटवाने, विद्युत विभाग आदि से संबंधित कल 194 शिकायत दर्ज की गई जिनमें 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया उप जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने बताया कि आज संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित सभी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा नायक तहसीलदार मवई रेशु जैन खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता पूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी कोतवाल रुदौली देवेंद्र सिंह सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।