अयोध्या से अब्दुल जब्बार
अयोध्या20जनवरी24*ठंड ने लगाई जीवन की रफ्तार पर लगाम
लोग दुबके अपने अपने घरों में
गेहूं की फसल के लिए ठंड का होना बहुत अच्छा
भेलसर(अयोध्या)क्षेत्र भर में सप्ताह भर से पड़ रही कडाके की ठंड व कोहरे से लोगों के जनजीवन की रफ्तार थम सी गई है।कई कई दिनों तक पूरा पूरा दिन निकल जाता है सूर्य देवता के दर्शन नहीं होते।इस कड़ाके की ठंड में लोग घरों में ही दुबके नजर आ रहे हैं।जिन लोगों को जरूरी काम होता है वही सड़कों पर देखने को मिलते हैं।तापमान में गिरावट के चलते ठंड ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है।तेज हवाओं के चलने से ठंड और भी बढ़ गई है।ठंड व कोहरे के चलते सड़को पर वाहन रेंगते नजर आये।शीतलहर चलने से लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने के उपाय में लगे रहते हैं।
पहाड़ों में बर्फबारी के चलते ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है जिससे ठंड ज्यादा बढ़ गई है।पिछले कई दिनों से शीत लहर के चलते ठंड बढ़ती जा रही है। ठंड के चलते इस समय बाजारों व दुकानों पर कम भीड़ देखने को मिल रही है।शाम होते-होते बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा छा जाता है लेकिन यही ठंड किसानों के लिए फायदेमंद भी है।किसानों कहना है कि कोहरा व ठंड गेहूं की फसल के लिए ज्यादा लाभदायक साबित होती है किसान दानिश हुसैन व अब्दुल वहीद ने बताया कि ओस व कोहरे की बूंदों से फसलों को फायदा होता है लेकिन पाला गिरने से फूल वाली फसलों को नुकसान भी पहुंचता है गेहूं की फसल के लिए थोड़ी बारिश हो जाए तो यह फसलों के लिए सोने पर सुहागा साबित होगी। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल ठंड में ही ग्रोथ की और बढ़ती है।इस लिए गेहूं की फसल के लिए ठंड बहुत जरूरी है।

More Stories
भागलपुर २१ अप्रैल २६* वरिष्ठ विधायक एव पूर्व मंत्री श्रवण कुमार जेडीयू चुने गए विधायक दल के नेता
हरदोई २१ अप्रैल २६*हरदोई के तीन एसडीएम के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल
सुल्तानपुर/ हापुड़ 21 अप्रैल 26*सुल्तानपुर की बहू IAS कविता मीणा बनीं हापुड़ की DM*