अब्दुल जब्बार
अयोध्या19फरवरी24*पुलिस के साथ अभद्रता करने वाले समेत तीन लोगों का चालान
भेलसर(अयोध्या)बाबा बाजार पुलिस ने जमीन पर कब्जेदारी को लेकर विवाद कर रहे दो लोगों को तथा शराब पीकर पत्नी से विवाद करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक बाबा बाजार राजेश सिंह के मुताबिक ग्राम कलापुर मजरे रेछ में संत दयाल पुत्र गुरुदीन अपनी पत्नी कुसुम तथा ओम प्रकाश पुत्र संतप्रसाद अपनी पत्नी सरिता रावत के साथ जमीन की कब्जेदारी को लेकर विवाद कर रहे थे।सूचना जब पुलिस को मिली तो डायल 112 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो एक पक्ष के ओम प्रकाश पुलिस वालों से विवाद करने का प्रयास किया।पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आये।वहीं नौगवांडीह के अरविंद सिंह पुत्र कमाख्या शराब के नशे में अपनी पत्नी से विवाद कर रहे थे।सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अरविंद को गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*