अयोध्या18मई24*अयोध्या में अब पंजीकृत ई-रिक्शा ही चल पाएंगे*
अयोध्या धाम में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए यातायात विभाग ने कवायद तेज कर दी है। अयोध्या धाम में चल रहे गैर जनपदों के ई- रिक्शों को हटाया जाएगा। साथ ही ई-रिक्शा चालक अब श्रद्धालुओं से अधिक किराया भी नहीं वसूल पाएंगे। सभी ई-रिक्शा पर रेट लिस्ट चस्पा कराई जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से रामनगरी में ई- रिक्शा की संख्या पहले से कई गुना बढ़ गई है। चूंकि ई-रिक्शा संचालन के लिए किसी परमिट की आवश्यकता नहीं है, इसलिए ई- रिक्शा की भरमार हो चली है, जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रहती है। सीओ यातायात डॉ राजेश तिवारी ने बताया कि अयोध्या धाम में इस समय 2200 ई-रिक्शा का पंजीकरण है,लेकिन इससे अधिक वाहन चल रहे हैं। जांच में पता चला है कि गैर जनपदों के भी वाहन चल रहे हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए अयोध्या धाम के वाहनों को चिन्हित किया जा रहा है।जो बाहरी वाहन हैं उन्हें हटाया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं से अधिक किराया वसूलने की भी शिकायतें आईं थीं जिस पर रोक के लिए सभी ई-रिक्शा पर अभियान चलाकर रेट लिस्ट चस्पा कराई जा रही है। बताया कि अब तक एक हजार से अधिक वाहनों पर रेट लिस्ट चस्पा कराई जा चुकी है।

More Stories
लखनऊ4जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली4जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली4जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गुरुवार*आज का राशिफल*