कौशाम्बी 7 नवम्बर 26**एटीएस फिटनेस सेंटर का उद्घाटन,परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया शुभारंभ*
*कोखराज कौशाम्बी* जनपद के प्रभारी मंत्री एवं परिवहन विभाग के राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार शाम कशिया पश्चिम गांव में वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए बने नए एटीएस कार्यालय का उद्घाटन किया। यह कार्यालय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर कामधेनु कंस्ट्रक्शन द्वारा स्थापित किया गया है।परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह का कार्यक्रम आयोजक ने स्वागत किया है समारोह में डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश कुमार मौर्य सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।अपने संबोधन में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए फिटनेस सेंटर को शहर से बाहर बनाया गया है। एटीएस की स्थापना से वाहनों की जांच व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि यह सेंटर पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छा और सुगम सेंटर है। प्रदेश में 36 जगहों पर और ऐसे सेंटर बनाए जाएंगे।इस मौके पर मंत्री ने पर्यावरण सुधार के लिए पौधरोपण भी किया।
More Stories
कानपुर नगर 7 नवम्बर 26*बिजली कनेक्शन के नाम पर धन लेने का आरोप, उपभोक्ता पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज*
लखनऊ 7 नवम्बर 26*छोटी दीपावली पर कैसरबाग पुलिस अलर्ट, हिन्द चौराहे पर चलाया सघन चेकिंग अभियान*
बांदा 6 नवंबर 26*शादी से इनकार पर किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत*