November 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

डेहरी ऑन सोन (रोहतास)*7 नवम्बर 26*ईदगाह मोहल्ला वार्ड-23 में चोरों का आतंक जारी, 

डेहरी ऑन सोन,रोहतास से मो 0 इमरान अली यूपीआजतक

डेहरी ऑन सोन (रोहतास)*7 नवम्बर 26*ईदगाह मोहल्ला वार्ड-23 में चोरों का आतंक जारी, 

डेहरी ऑन सोन (रोहतास)*7 नवम्बर 26*ईदगाह मोहल्ला वार्ड-23 में चोरों का आतंक जारी, 

डेहरी ऑन सोन (रोहतास)*7 नवम्बर 26*ईदगाह मोहल्ला वार्ड-23 में चोरों का आतंक जारी, *डेहरी:* ईदगाह मोहल्ला वार्ड नंबर-23 में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से मोहल्लेवासी दहशत में हैं। ताजा घटना में अजय शर्मा के घर में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
बताया जा रहा है कि अजय शर्मा के घर के सभी सदस्य किसी धाम पर दर्शन करने के लिए बाहर गए हुए थे। घर से निकले अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि चोरों ने घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी कर ली।
*सबसे बड़ा सवाल – मेन रोड पर भी चोरी?*
पीड़ित का मकान मेन रोड पर स्थित है, जो लगभग पूरी रात चालू रहता है। इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी का होना कई सवाल खड़े कर रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि चोरों को घर के खाली होने की पक्की जानकारी थी, इसलिए कहीं न कहीं किसी अपने पर भी संदेह जा रहा है। हालांकि सच्चाई क्या है, इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो पाएगा।

*पहली चोरी में भी नहीं हुई कार्रवाई*
इससे पहले दिनांक 21-08-2025 को मोहल्ले में ही गुड्डू आलम के घर पर भी भीषण चोरी हुई थी। चोरों ने फ्रंट गेट का ताला तोड़कर अलमारी में रखे कैश और जेवरात चुरा लिए थे। पीड़ित द्वारा थाने में शिकायत के बाद भी आज तक उस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि अगर पहली चोरी में ही कार्रवाई हो जाती तो चोरों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते।

*मोहल्लेवासियों की दो बड़ी मांगें*

*1. नगर परिषद जल्द CCTV लगाए -*
मोहल्लेवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि ईदगाह मोहल्ला वार्ड-23 के मुख्य चौराहों, गलियों और मेन रोड पर जल्द से जल्द CCTV कैमरे लगाए जाएं, ताकि चोरों की पहचान हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

*2. पुलिस गश्त बढ़ाई जाए -*
मोहल्लेवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात में नियमित और सख्त गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर गश्ती दल एक्टिव रहता तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सकता था।
मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अजय शर्मा के घर हुई चोरी की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मोहल्ले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

*रोहतास-ब्यूरो चीफ-मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपी आजतक*

#Dehri #EidgahMohalla #Chori #CCTV #NagarParishad
#UpAajTak #Muhammad imran Ali ✍🏻

सर ज़ी इस न्यूज की थम्बनेल बना दीजिये

Taza Khabar