September 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या17नवम्बर23*मानवता और इंसानियत से बढ़कर कोई सेवा नहीं है: रामू यादव

अयोध्या17नवम्बर23*मानवता और इंसानियत से बढ़कर कोई सेवा नहीं है: रामू यादव

अयोध्या17नवम्बर23*मानवता और इंसानियत से बढ़कर कोई सेवा नहीं है: रामू यादव

अयोध्या। सर्वोत्तम ट्रस्ट का उद्देश्य समाज सेवा और मानव सेवा है। मानवता और इंसानियत से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं है। सर्वोत्तम ट्रस्ट सदैव गरीब, दिन दुखी, असहाय, दिव्यांग और जरूरतमंदों की मदद सदैव करता रहेगा। इस ट्रस्ट का गठन मानवता और इंसानियत को जीवंत करने के लिए किया गया है। उक्त बातें सर्वोत्तम ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी रामू यादव ने आज नयाघाट क्षेत्र में आयोजित एक मीटिंग में कहीं।
श्री यादव ने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम के पावन नगरी है। 22 जनवरी को यहां पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव होगा। इस कार्यक्रम में कई राज्यों से राम भक्त आएंगे। अयोध्या की सर्वोत्तम ट्रस्ट की ओर से सभी का सेवा सम्मान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में जो भी राम भक्त आएंगे। हम सभी के प्रति हमारे ट्रस्ट अतिथि देवो भव का कर्तव्य निभाएगा और इस कार्यक्रम में सर्वोत्तम ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी की महती भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने अयोध्या वासियों से निवेदन किया है की जो भी राम भक्त अयोध्या में आवे यथा संभव सभी लोग उनका सेवा सत्कार स्वागत करें। हमारे ट्रस्ट के लोग अयोध्या में आने वाले सभी राम भक्तों का सेवा करेंगे। अल्पाहार वा जलपान का भी ट्रस्ट की ओर से व्यवस्था कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या का 14 कोसी 5 पंचकोसी मेला शुरू होने वाला है। यह दौरान सिविर लगाकर सभी राम भक्तों का ट्रस्ट की ओर से स्वागत सम्मान और जलपान की व्यवस्था कराई जाएगी। इस मौके पर ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे और अपने विचार भी व्यक्त किए।
इस बैठक में रामबाबू गुप्ता, वासुदेव जी, मनोज कुमार, दीप चंद राही, अमरिस कुमार, कौशल पांडे, कासिम शेख चौधरी व नीरज वर्मा आदि मौजूद रहे।

Taza Khabar