अयोध्या16मार्च24*जन सरोकार दिवस के रूप में कृष्ण कुमार मांझी का मनाया गया जन्मदिन
अयोध्या। समाज सेवी संस्थान अयोध्या धाम की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता और नेता कृष्ण कुमार मांझी का जन्मोत्सव राजेपुर में बड़े हर्ष उल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव रहे। उन्होंने कृष्ण कुमार मांझी को उनके जन्मदिन पर बधाइयां दिया और बताया कि आज उनका जन्मदिन जन सरोकार दिवस के रूप में मनाया गया। आसपास गरीब लोगो को मदद की गई लोगो में फल मिष्ठान का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि कृष्ण कुमार मांझी काफी लोकप्रिय नेता है और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं, जिसके चलते काफी संख्या में युवा यहां पर उपस्थित रहे और सभी ने उनके जन्मदिन पर बधाई देने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना किये। इस मौके पर हिमांशु, अजीत निषाद, भीमसेन, रामचंद्र, अमरजीत निषाद, सचिन , अभिषेक, अभय, सोमई निषाद, कृष कुमार मांझी, मनीष निषाद, अजय माझी, शुभम, सौरभ, अखिलेश, कृष्ण निषाद करन सहित आदि उप पस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई 26 *सम्मान, सुरक्षा, समानता हिंसा के खिलाफ एकजुट हुआ नेउरा*
लखनऊ26जुलाई26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली26जुलाई26*PM मोदी Gen Z के बीच भी एक वैश्विक आइकन के रूप में उभरे हैं। *