अयोध्या15सितम्बर*भाकियू नेताअरविंद यादव ने प्रदर्शनकर सरकार को भेजा 4 सूत्रीय ज्ञापन
फ़ोटो
अयोध्या। अयोध्या हाईवे निकट बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव के अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करअयोध्या कोतवाल अश्वनी पांडे के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। देवनारायण यादव पुत्र राम बचन यादव निवासी माझाराट पोस्ट नवाबगंज जनपद गोंडा को दिनांक 14/09/2022 नवाबगंज पुलिस अभिरक्षा में मृत्यु हो गई थी। इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रमुख मांगे दोषी पुलिसकर्मियों पर 302 का एफ आई आर दर्ज किया जाएमृतक के परिवार को 50लाख की तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए। मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी दिया जाए. 4.मृतक के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा किसान पुत्र को न्याय नहीं मिला तो बहुत बड़ा आंदोलन होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान मौजूद किसान राजमणि यादव संजय यादव ओम प्रकाश यादव झपसी यादव श्रीराम यादव चौधरी झुरई यादव चौधरी गंगाराम यादव राम शंकर यादव निवार यादव पवन यादव दिलीप यादव वीरेंद्र यादव अजय यादव रवि यादव शिवपूजन यादव बलराम यादव रामचरन यादव वीरेंद्र सिंह सुरेंदर भारतयादव लल्लूराम आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा24जून26*जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*
मथुरा 24 जून 26* जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*